{"_id":"2ca07e8c8f73880e5a14bc1244756c25","slug":"university-clerk-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई-20 कार में पीयू का क्लर्क हेरोइन समेत काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई-20 कार में पीयू का क्लर्क हेरोइन समेत काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 05 Apr 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग सप्लायर महिला को काबू करने के बाद अब पुलिस ने पंजाब यूनिवर्सिटी के क्लर्क सुखबीर सिंह को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मोहाली के फेज-9 के मकान एचआर 420 निवासी सुखबीर को चंडीगढ़ सीमा पर नाके के दौरान आई-20 कार समेत काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
शुक्रवार देर रात को पुलिस ने चंडीगढ़ सीमा पर बुड़ैल जेल के पीछे मोहाली एरिया में नाका लगाया था। ठीक उसी समय चंडीगढ़ की तरफ से आई-20 कार आई। जब पुलिस ने चालक को कार रोकने का इशारा किया, तो उसने कार की स्पीड और बढ़ा दी। इसी बीच पुलिस ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
कार की तलाशी लेने पर 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस दौरान सुखबीर ने काफी हंगामा किया। इसी बीच थाना फेज-8 के एसएचओ अमरबीर सिंह खुद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी कार को थाने ले गए।
विज्ञापन
सेक्टर-79 के युवक से खरीदता था हेरोइन
आरोपी ने बताया है कि उसने बीएससी कर रखी है। कुछ समय पहले ही उसे नशे की लत लगी थी, लेकिन अब नशा उसकी मजबूरी बन गई है। नशे के बिना वह चल नहीं पाता।
मोहाली के सेक्टर-79 के पेट्रोल पंप के पास से एक युवक उसे हेरोइन की सप्लाई देने आता है। वह कहां रहता है, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस आरोपी से उस युवक का फोन नंबर व अन्य जानकारी भी जुटा रही है, ताकि कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों को भी काबू किया जा सके।
एक ग्राम हेरोइन की पुड़ी तीन हजार में
आरोपी ने बताया कि एक ग्राम हेरोइन की पुड़ी उसे तीन हजार रुपये में मिलती थी। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी मोहाली में हेरोइन समेत कई लोग पकड़े जा चुके हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर पकड़े गए व्यक्ति से आधा किलोग्राम हेरोइन पुलिस ने बरामद की थी।