नई शादी की गजब शुरुआत, 8वां वचन निभाया
सोनू और उनकी पत्नी मंजू चोपड़ा ने शादी में आठवें वचन के तौर पर पर्यावरण संरक्षण में अपनी विशेष भूमिका निभाने का लिया।
मंगलवार को शादी के तुरंत बाद इस वचन को निभाते हुए अंबेडकर भवन पहुंचकर पौधरोपण किया।
पांच वर्षों से जीजेयू में कार्यरत है सोनू
मूल रूप से भिवानी जिले के गांव जमालपुर निवासी सोनू चोपड़ा पिछले पांच वर्षों से जीजेयू में कार्यरत है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर ई क्यूब संस्था की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं।
उनकी पत्नी मंजू चोपड़ा भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर रही है। सोनू ने शादी से पहले ही अपने परिजनों को अपनी इच्छा बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के रूप में आठवें वचन की रस्म निभाने के लिए तैयार किया।
ई क्यूब संस्था के प्रधान और सोलो साइक्लिस्ट अमित कुमार ने कहा कि जब तक हम व्यक्तिगत तौर से इस तरह की गतिविधियों के लिए अपने आपको तैयार नहीं करेंगे, पर्यावरण संरक्षण का नारा अधूरा है।