फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unique protest by youth Congress workers in Chandigarh

चंडीगढ़: मेयरों के लिए खिलौना गाड़ी लेकर पहुंचे कांग्रेसी, बोले- इन्हीं से मन बहला लें

Wed, 26 Feb 2020 07:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Feb 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Unique protest by youth Congress workers in Chandigarh
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

यूथ कांग्रेस ने सेक्टर 17 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता दो खिलौना कार लेकर आए थे। ये दोनों खिलौना कार सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए लाई गई थी। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रीति केसरी ने बताया कि हम यह गाड़ियां नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर रवि कांत शर्मा और डिप्टी मेयर जगतार सिंह को उपहार में देने के लिए पहुंचे हैं। हम भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों से अपील करते हैं कि आप इन्हीं खिलौना कारों से अपना मन बहला लें। नगर निगम की वित्तीय हालत ठीक नहीं होने के कारण नगर निगम कारें नहीं खरीद सकता।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार और दमनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि एक तरफ तो नगर निगम के पास अपने कर्मचारियों को मासिक वेतन देने के लिए पैसे नहीं है। सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं, इनको भरने के पैसे नहीं हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर नई गाड़ियां मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव बिरला ने कहा कि एक तरफ तो मोदी खेलो इंडिया और फिट इंडिया की बात करते हैं, तो इन पार्षदों को अपने वार्डों में जाने के लिए चंडीगढ़ जैसे छोटे शहर में साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। इससे मोदी जी के आदेश का पालन भी होगा और इन पार्षदों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस प्रदर्शन में संजीव बिरला, प्रदीप कुमार, दमनप्रीत सिंह बादल, संदीप कुमार, संदीप सिंह हनी, मनोज सेहान, राम मेहर इंदौरा, रेखा रानी, वकील खान, सागर द्रविड़, फरीद, गौरव सरसवाल उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed