फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unique designs from discarded wood PGI post office staff decorated every corner with scrap materials

बेकार लकड़ी से बेजोड़ डिजाइन: PGI डाकघर के स्टाफ ने कबाड़ से सजाया कोना-कोना, दिया नेक्स्ट जेनरेशन का रूप

Wed, 04 Feb 2026 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Feb 2026 03:12 PM IST
सार

पीजीआई परिसर में बेकार पड़ी वायर की बची हुई लकड़ी, मशीनों के लकड़ी के डिब्बे और अन्य अनुपयोगी सामग्री को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल करने का निर्णय लिया। इन्हीं वस्तुओं से डाक घर की दीवारों पर आकर्षक वॉल तैयार की गई जिसने बिना किसी अतिरिक्त खर्च के पूरे कार्यालय का स्वरूप बदल दिया।

विज्ञापन
Unique designs from discarded wood PGI post office staff decorated every corner with scrap materials
पीजीआई के डाकघर में वेस्ट से वॉल और डेकोरेटिव आइटम तैयार करने वाले संजीव और हिमांशु शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई परिसर में पुराने डाक घर को जब नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस का रूप दिया गया तो बदलाव सिर्फ आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं तक सीमित नहीं रहा। 
विज्ञापन


इस परिवर्तन की सबसे खास बात रही कम खर्च में आकर्षक और मानवीय माहौल तैयार करने की सोच। पोस्ट मास्टर हिमांशु और पोस्टल असिस्टेंट संजीव ने सीमित संसाधनों में रचनात्मकता दिखाते हुए डाक घर के हर कोने को नया रूप दे दिया।
विज्ञापन

बेकार पड़ी चीजों से बदला स्वरूप

पीजीआई परिसर में बेकार पड़ी वायर की बची हुई लकड़ी, मशीनों के लकड़ी के डिब्बे और अन्य अनुपयोगी सामग्री को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल करने का निर्णय लिया। इन्हीं वस्तुओं से डाक घर की दीवारों पर आकर्षक वॉल तैयार की गई जिसने बिना किसी अतिरिक्त खर्च के पूरे कार्यालय का स्वरूप बदल दिया। इसके अलावा बेकार पड़ी लकड़ी से बनाए गए डेकोरेटिव आइटम काउंटर, प्रतीक्षालय और प्रवेश द्वार को सादगी के साथ सुंदर बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजावट पर कोई खर्च नहीं

इस पूरी सजावट पर कोई बड़ा बजट खर्च नहीं किया गया बल्कि उपलब्ध सामग्री और व्यक्तिगत मेहनत से डाक घर को नया जीवन मिला। नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस के तहत जहां डिजिटल भुगतान, आधुनिक काउंटर और बेहतर सुविधाएं शुरू की गई हैं, वहीं यह रचनात्मक पहल यह भी दिखाती है कि सरकारी कार्यालय कम खर्च में भी आकर्षक और संवेदनशील बन सकते हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह डाक घर अब सिर्फ सेवा केंद्र नहीं बल्कि तनाव भरे माहौल में सुकून देने वाला स्थान बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed