फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mercury to drop in two days; relief from sultry heat expected.

Chandigarh News: दो दिनों में गिरेगा पारा, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

Fri, 25 Sep 2026 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mercury to drop in two days; relief from sultry heat expected.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जारी शुष्क और उमस भरे मौसम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 26 और 27 सितंबर को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। बारिश के बाद अगले सप्ताह तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है और अधिकतम तापमान 35 से घटकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

वीरवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई, जबकि अधिकतम आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

25 सितंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 26 सितंबर को बादल छाने के साथ गरज-चमक और बौछारों की संभावना है। 27 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इससे न्यूनतम तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 28 सितंबर को बारिश के बाद मौसम सुहाना रहेगा और ठंडी हवाओं से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 29 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed