{"_id":"6ab585440993b572f104bd2a","slug":"entry-into-clubs-stops-after-midnight-operations-must-cease-by-1-am-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1132182-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रात 12 बजे के बाद क्लबों में इंट्री बंद, एक बजे तक संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रात 12 बजे के बाद क्लबों में इंट्री बंद, एक बजे तक संचालन बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासक के नए आदेश के बाद प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। आदेश के अनुसार शहर के क्लबों में रात 12 बजे के बाद इंट्री नहीं होगी और रात एक बजे तक क्लब बंद करने होंगे। इसके बाद भी क्लब खुला मिलने पर लाइसेंस रद करने की कार्रवाई की जाएगी। आदेश के बाद पुलिस और आबकारी विभाग क्लबों और रेस्टोरेंट पर लगातार नजर रखेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि क्लबों में नाबालिगों को प्रवेश न मिले।
आदेश के बाद सेक्टर-26 के क्लब संचालकों में हलचल है। कुछ संचालकों का कहना है कि प्रशासन के आदेश का पालन किया जाएगा, लेकिन इससे कारोबार प्रभावित हो सकता है। उनका कहना है कि युवाओं में देर रात पार्टियों का चलन बढ़ा है। चंडीगढ़ में क्लब देर रात तक खुले नहीं मिलेंगे तो कई युवा मोहाली का रुख कर सकते हैं।
क्लब संचालकों का कहना है कि इससे उनके कारोबार पर असर पड़ेगा। हालांकि, नए नियमों से देर रात होने वाली पार्टियों और उनके बाद होने वाले हंगामे पर अंकुश लगने की उम्मीद है। चंडीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंदर पाल सिंह ने कहा कि प्रशासन ने फैसला सोच-समझकर लिया होगा, लेकिन इससे कारोबार प्रभावित होगा।