{"_id":"5c32d811bdec2256d743d7c0","slug":"unique-decision-by-village-panchayat-for-couple-family-love-story-intercast-love-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का अजीबोगरीब फरमान, लड़के वाले गांव से दूर रहेंगे, लड़की वाले बेटी से रिश्ता नहीं रखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत का अजीबोगरीब फरमान, लड़के वाले गांव से दूर रहेंगे, लड़की वाले बेटी से रिश्ता नहीं रखेंगे
Mon, 07 Jan 2019 10:11 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उकलाना मंडी(हिसार)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
panchayat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में एक गांव की पंचायत ने बेहद अजीबोगरीब फरमान सुनाया है, जिसके तहत लड़के वाले गांव से दूर रहेंगे और लड़की वाले बेटी से कोई रिश्ता नहीं रखेंगे। मामला हिसार में उकलाना मंडी के एक गांव में देखने को मिला। लड़का-लड़की ने घर से भागकर अंतरजातीय विवाह कर लिया।
मामले को लेकर पंचायत हुई, जिसमें 11 सदस्यीय कमेटी बैठी। इस कमेटी द्वारा अंतरजातीय विवाह करने वाले लड़के के परिजनों को गांव छोड़ने का फरमान जारी किया गया। फरमान के तहत, लड़का पक्ष को जहां 31 जनवरी तक गांव छोड़ कर 50 किलोमीटर दूर रहने की हिदायत दी गई है, वहीं लड़की के परिजनों को बेटी से कोई रिश्ता न रखने का आदेश दिया गया है।
हैरानी की बात ये कि पंचायत में लड़का-लड़की पक्ष से किसी को भी शामिल नहीं किया गया था। पंचायत सुनाने वाली कमेटी का कहना है कि गांव में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए यह जरूरी था, क्योंकि पिछले काफी समय से ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं।

लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी
वहीं पुलिस का कहना है कि थाने में ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं है। पुलिस उपाधीक्षक की मौजूदगी में पंचायत को बुलाया गया था। मामला 22 दिसंबर को थाने में लड़की की गुमशुदगी की शिकायत के बाद शुरू हुआ था। लड़की 22 दिसंबर से लापता थी, पर बाद में पता चला कि उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।
लड़का 30 साल और लड़की 24 साल की है। दोनों का घर आसपास था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन परिवार वाले शादी के लिए राजी न होते। इसलिए दोनों ने घर से भागकर कोर्ट में अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया। मामले में लड़के के भाई का बयान सामने आया है।
उसका कहना है कि पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया है। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह पंचायत की मनमर्जी है। लड़की के परिजनों ने हमारे घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज करवाई गई है। हमें नहीं मालूम है कि प्रेमी युगल कहां रह रहे हैं, लेकिन लड़की के परिवारवाले हम पर बार-बार आरोप लगा रहे हैं।