फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique buffalow of one million price

मैदान में नहीं दिखेगी अब एक करोड़ की धन्नो

Thu, 19 Mar 2015 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 19 Mar 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
unique buffalow of one million price

बेटी लख्खो ने बेस्ट ब्यूटी का अवार्ड जीता तो एक करोड़ कीमत की उसकी मां धन्नो ने रैंप को गुडबॉय कर लिया। हिसार में 7 बार की चैंपियन धन्नो की रिटायरमेंट पर लाल चुनरी सींगों पर डालकर फूलों के साथ नोटों की मालाएं पहनाई गई। मंच पर पहुंची धन्नो पर फूलों की बरसात करते हुए खुशी में लड्डू भी बांटे गए। सेलिब्रिटी बनी धन्नो के साथ सैकड़ों लोगों ने सेल्फी ली।

विज्ञापन


नेशनल लेवल की सेलिब्रेटी धन्नो अब मेलों व प्रतियोगिताओं में दिखाई नहीं देगी। धन्नो की बेटी लख्खो ही मेलों में शिरकत करती नजर आएगी। धन्नो के मालिक होशियार सिंह ने बताया कि पिछले 8 साल से धन्नो स्टेट और नेशनल लेवल पर अवॉर्ड ले रही है। धन्नो अब घर पर ही रहेगी।
विज्ञापन


धन्नो से मुर्राह भैंसों की नई किस्म तैयार की जाएगी। होशियार सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के एमपी ने एक करोड़ रुपये में धन्नो को खरीदने का ऑफर दिया था। धन्नो को परिवार का हिस्सा मानते हैं, इस कारण एक करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार इनाम में मिला था सफेद फूल

unique buffalow of one million price

धन्नो पहली बार भैंस मेले में शौकिया तौर पर लाई गई था। उस समय धन्नो ने कोई इनाम नहीं जीता। जजों ने उसे सांत्वना पुरस्कार के तौर पर सफेद फूल दिया था। इसके बाद 2008 में पहली बार धन्नो चैंपियन बनी। इसके बाद से लगातार  चैंपियन ही रही।

नहीं लिया किसी स्पर्धा में भाग

केंद्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र में बुधवार को आयोजित भैंस मेले में धन्नो ने किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया। उसकी बेटी लख्खो ने मेले में भाग लिया और ब्यूटी चैंपियन का इनाम जीता। लख्खो पहली बार में सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस रही। उसने 22 किलो 813 ग्राम दूध दिया।

धन्नो की बेटी लख्खो है ऑल इंडिया चैंपियन
धन्नो की बेटी लख्खो 23 किलो दूध देती है। 12 जनवरी 2015 को हुई ऑल इंडिया भैंस मेले में चैंपियन बनी थी। पंजाब के मुक्तसर में ढाई लाख रुपये का इनाम जीत चुकी है। इसके अलावा भी कई स्टेट चैंपियनशिप लख्खो ने जीती है।

यह है धन्नो का डाइट चार्ट
12 किलोग्राम खल बिनोला, 250 ग्राम सरसों तेल, 250 ग्राम देसी घी, 500 ग्राम गुड़, 5 किलोग्राम गाजर, 5 किलोग्राम सेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed