फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister of Navjot Singh Sidhu attack, said profit for the character in front of everyone

केंद्रीय मंत्री का नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला, कहा लाभ के लिए चरित्र सबके सामने 

Wed, 21 Dec 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर) Updated Wed, 21 Dec 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of Navjot Singh Sidhu attack, said profit for the character in front of everyone
harsimrat - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू मौकापरस्त हैं। उनका अपने लाभ के लिए दल बदलने वाला चरित्र सबके सामने है। ऐसे दलबदलू नेता जो सिर्फ अपने फायदे के लिए पार्टियां बदलते रहते हैं, उनसे जनता की भलाई की उम्मीद करना बेकार है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को विधानसभा हलका लंबी की लाभार्थी महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए। कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वह बताएं कि जब पंजाब में उनकी सरकार थी या जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां उनकी पार्टी की ओर से किसानों व गरीबों के लिए क्या किया गया है। कांग्रेस किसान हित में किए गए कार्य तो बताए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पृष्ठभूमि जनविरोधी रही है और इसकी पंजाब में बनी पिछली सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए कुछ नहीं किया। इस पार्टी के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार ने पंजाब को कोई प्रोजेक्ट नहीं दिया था, बल्कि हर स्तर पर पंजाब की अनदेखी की गई। वहीं बीते दो सालों में ही केंद्र में बनी एनडीए सरकार ने पंजाब को दिल खोल के प्रोजेक्ट दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पंजाब को लूटना चाहते हैं केजरीवाल'

Union Minister of Navjot Singh Sidhu attack, said profit for the character in front of everyone
kejriwal - फोटो : ANI

हरसिमरत बादल ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब का पानी लूटना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते दस सालों के दौरान पंजाब सरकार ने किसानों और गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। 

पंजाब सरकार की ओर से किसानों को मुफ्त बिजली के अलावा सेहत बीमा योजना जैसी योजनाएं लागू की गईं। वहीं पिछड़े वर्गों के लिए आटा-दाल स्कीम, सेहत बीमा, शगुन स्कीम, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, माई भागों विद्या स्कीम जैसी कल्याणकारी योजनाएं बनाकर लागू की हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की जनधन, मुद्रा, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी।

प्रधानमंत्री उज्जवल योजना को महिलाओं के लिए वरदान बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना से महिलाओं को रसोई के धुएं से बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कालियांवाली ने केंद्रीय मंत्री को किरपाण व सिरोपाव भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम के विशेष कार्य अफसर गुरचरन सिंह, डिप्टी कमिश्नर सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, एसडीएम विशेष सारंगल, परमिंदर सिंह कोलियांवाली और रछपाल सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed