फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Hardeep Singh Puri visits Gurudwara Shaheedan Sahib in Amritsar 

पंजाब: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पहुंचे अमृतसर, गुरुद्वारा शहीदां साहिब में माथा टेका

Sat, 12 Feb 2022 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 12:01 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को अमृतसर पहुंचे और गुरुद्वारा शहीदां साहिब का दौरा किया।

विज्ञापन
Union Minister Hardeep Singh Puri visits Gurudwara Shaheedan Sahib in Amritsar 
मंत्री हरदीप पुरी पहुंचे अमृतसर। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी बाजार गर्म हो चुका है। नेता और समर्थक जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। नेता अब धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर जीत के लिए अरदास कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी शनिवार को अमृतसर में शहीदगंज गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने सरबत के भले के लिए अरदास की। इससे पहले वह श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का हर नागरिक चरणजीत सिंह चन्नी की तरह गरीब होना चाहिए। चन्नी को कांग्रेस गरीब मुख्यमंत्री बता रही है, असल में वह करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इसका खुलासा खुद उनकी ही अपनी पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर कर चुकी हैं। अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो माफिया को खत्म कर दिया जाएगा। डबल इंजन की सरकार प्रदेश की बड़ी तरक्की की तरफ अग्रसर होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, पूर्वी विधानसभा हलका के भाजपा उम्मीद्वार जगमोहन सिंह राजू, पार्टी के जिला प्रधान सुरेश महाजन सहित भाजपा के कई अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed