फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union minister Birendra Singh reached in Jind of Haryana

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बड़े बोल- मनोहर लाल नया पहलवान, मैं तो कोच हूं

Fri, 25 Jan 2019 09:33 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Jan 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Union minister Birendra Singh reached in Jind of Haryana
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र - फोटो : SELF

मनोहलाल तो नया पहलवान हैं। मैं तो उनका कोच हूं। यह बात अपने निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का दीवाला निकल चुका है। इसलिए रणदीप सिंह सुरजेवाला को चुनाव मैदान में उतारा है। जिस समय आदमी का दीवाला निकलता है तो उसके पास बाकी जो कुछ बचता है, उसको भी वह दांव पर लगा देता है। 

विज्ञापन


रणदीप सिंह सुरजेवाला को चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस ने यह सिद्ध कर दिया है कि उसके पास अब कुछ नहीं बचा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मनोहर की टक्कर किसी के साथ नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि आप अपने आपको कहां मानते हो तो उन्होंने कहा कि मनोहर नया पहलवान है। मैं तो कोच हूं। सीएम बनने की टीस आज भी उनके चेहरे पर साफ देखी गई।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि जींद में चौधर तो 1991 में ही आ जाती और जींद का विकास होता, लेकिन शमशेर सिंह सुरजेवाला ने साजिश रचकर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर सराहनीय कार्य किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकारों को भी इस तरफ अब ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों में भितरघात चल रहा है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीत दिलाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed