फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Anurag Thakur said Punjab government is selling free vaccines provide by Central government

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा आरोप: केंद्र से मुफ्त मिलने वाली कोरोना वैक्सीन बेच रही पंजाब सरकार

Thu, 03 Jun 2021 11:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Jun 2021 11:27 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि पंजाब सरकार निजी अस्पतालों को 1060 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से कोरोना वैक्सीन बेच रही है। उधर, राहुल गांधी वैक्सीन की कमी को लेकर रोज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं जबकि कांग्रेस शासित राज्य सरकारें वैक्सीन की बर्बादी और कालाबाजारी कर रही हैं। 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur said Punjab government is selling free vaccines provide by Central government
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में टीकाकरण को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन टीकाकरण को लेकर गंभीर नहीं हैं। यही वजह है कि पंजाब में टीकों की कालाबाजारी जोरों पर है। पंजाब सरकार भी केंद्र से मिलने वाले मुफ्त टीकों की खुराक को 1060 रुपये में निजी अस्पतालों को बेच रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार के प्रयासों से देशभर में 22.10 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं कांग्रेस शासित राज्यों द्वारा कोरोना वैक्सीन की कालाबाजारी व वैक्सीन की बर्बादी कर टीकाकरण अभियान को धीमा करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी वैक्सीन की कमी को लेकर रोज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं और केंद्र सरकार को नसीहत देते हैं। उधर, कांग्रेस शासित राज्य सरकारें अपनी कमियों और कुप्रबंधन पर पर्दा डालने के लिए जनता को गुमराह और केंद्र सरकार को बदनाम करने का दुर्भाग्यपूर्ण कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 24 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक नि:शुल्क और राज्यों द्वारा सीधी खरीद के जरिए मुहैया कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी दो करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक मौजूद हैं, जिन्हें अभी लगाया जाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed