फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Union Home Minister Amit Shah will visit all assembly constituencies of Punjab

भाजपा का मिशन पंजाब: गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा, जेपी नड्डा भी करेंगे प्रवास

Mon, 23 Jan 2023 08:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 08:30 PM IST
सार

अश्वनी शर्मा ने कहा कि फरवरी महीने से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह पंजाब की हर विधानसभा क्षेत्र में आधे दिन का प्रवास करेंगे और रैली को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah will visit all assembly constituencies of Punjab
केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही पूरे पंजाब का दौरा करेंगे। वह पंजाब की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधे दिन का प्रवास करेंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि आज राज्य की जनता की नजरें भारतीय जनता पार्टी पर टिकी हैं। पंजाब की जनता अब अपना और राज्य का विकास चाहती है। पंजाब में होने वाली सभी निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। 

विज्ञापन


भाजपा का कार्यकर्त्ता इसके लिए चुनाव मैदान में डट चुका है। अब भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाना होगा। अगर सरकार या प्रशासन द्वारा आवाज ना सुनी जाए तो जनता को साथ लेकर धरने-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटना होगा। 
विज्ञापन


पंजाब में बहते नशे के दरिया को रोकने के लिए शर्मा ने कार्यकर्ताओं को नशा पीड़ितों से वार्तालाप कर उनकी समस्या का समाधान करने का आह्वान किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नौजवानों और जनता को नशे के विरुद्ध जागृत करेगी। इसके लिए मार्च महीने से यात्रा शुरू करेगी। यह पंजाब की हर लोकसभा में 18 दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बहुत भारी समर्थन मिल रहा है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि फरवरी महीने से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह पंजाब की हर विधानसभा क्षेत्र में आधे दिन का प्रवास करेंगे और रैली को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed