फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Minister Amit Shah visit Chandigarh today

चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

Sun, 27 Mar 2022 10:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Mar 2022 10:59 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र आने वाले दिनों में नागरिक प्रशासन के सारे क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन करने वाला है। इससे नागरिक सुविधाओं की निगरानी होगी और इसको अपग्रेड करने की व्यवस्थाएं भी होगी।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah visit Chandigarh today
चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को सिटी ब्यूटीफुल को 480 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 152 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी किया। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने गृहमंत्री को सिटी ब्यूटीफुल की पेंटिंग भेंटकर स्वागत किया। 

विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि मैं दावा करता हूं कि चंडीगढ़ जल्द देशभर में सबसे आधुनिक और अनुशासित शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में भारत के लोगों को देखने का नजरिया बदला है। जो लोग विदेश जाते हैं, उन्हें इमिग्रेशन के समय पासपोर्ट देते समय इस बदलाव का अहसास होता होगा। इसी बीच प्रशासक ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास करने की दिशा में काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने सबसे पहले सुबह साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उसके बाद सेक्टर-17 में इंटिग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ किया। अर्बन पार्क से ही रायपुरकलां में बने सीटीयू वर्कशॉप व कार्यशाला स्थल, सेक्टर-50 स्थित कॉमर्स कॉलेज के छात्रावास, सेक्टर-39 वाटरवर्क्स से नहरी पानी लाने की योजना की शुरुआत की। 

शाम 5.30 बजे धनास पहुंचे और यहां पर पुलिसकर्मियों के लिए बने मकानों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जिस तरह नई योजनाएं शुरू की गईं हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि इनको निश्चित कालखंड में पूरा कर उद्घाटन किया जाएगा।



विकसित देशों ने भारत से मांगा कोविन एप
गृहमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि है। वैक्सीन की अब तक 185 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। दुनिया अचंभित है कि 130 करोड़ की आबादी वाले देश में कोई शोर नहीं हुआ। बड़े-बड़े विकसित देश हमसे कोविन एप मांगकर अपनी व्यवस्था को मजबूत करने में लगे हैं। 



कोरोना की तीसरी लहर को लेकर दुनिया में शोर मचा लेकिन भारत में यह लहर आई और निकल गई पता भी नहीं चला क्योंकि यहां वैक्सीन का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने को है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 22 से 23 बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना प्रबंधन पर चर्चा की। ऐसे समय में प्रतिदिन कमाकर खाने वाले लोगों के पास आय का कोई साधन नहीं था। इस दौरान 3.40 लाख लोगों को निशुल्क अनाज वितरित किया गया। इसमें सरकार ने अब तक एक हजार लाख मीट्रिक टन अनाज जरूरतमंद लोगों को बांटा है।

इन कार्यों का किया उद्घाटन

  • एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) - 300 करोड़
  • चंडीगढ़ पुलिस कांप्लेक्स - 68 करोड़
  • चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का भवन- 60 करोड़
  • राजकीय उच्च विद्यालय रायपुरकलां और मक्खनमाजरा - 22.80 करोड़
  • 6 गांवों व कालोनियों को नहर के पानी की आपूर्ति योजना - 20 करोड़
  • अर्बन पार्क - 7.5  करोड़

इनका हुआ शिलान्यास

  • रायपुरकलां, औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 में चौथे सीटीयू वर्कशॉप व कार्यशाला का निर्माण - 94.48 करोड़
  • कॉमर्स कॉलेज सेक्टर-50 में लड़कियों और लड़कों के लिए छात्रावास ब्लॉक का निर्माण - 18 करोड़
  • चंडीगढ़ पुलिस कांप्लेक्स धनास (सेक्टर-14) में 240 घरों का निर्माण - 40 करोड़



 
सुरक्षाबलों के सख्त संदेश से नक्सली घटनाओं में आई बड़ी कमी
शाह ने कहा कि सुरक्षाबलों ने कड़ा संदेश दिया है कि देश के नागरिक चाहें नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में रहते हों या कश्मीर में या फिर उत्तर पूर्व में, उनकी जिंदगी से खिलवाड़ का अधिकार किसी को भी नहीं है। ऐसा करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। 

परिणामस्वरूप नक्सली घटनाओं में बड़ी कमी आई है। नौ हजार से ज्यादा उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर खुद को कानून के हवाले किया है। मोदी सरकार ने अभियान चलाया है, जिसके तहत वर्ष 2021 में 75 साल में रिकॉर्ड नारकोटिक्स और इनके रैकेट चलाने वालों को पकड़ने का काम हुआ है। आने वाले दो-तीन सालों में हम नारकोटिक्स के खिलाफ लड़ाई चरम सीमा पर ले जाएंगे।



बूथ स्तर तक पार्टी को करना होगा मजबूत, मन की बात का करें प्रचार: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार शाम सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और मेयर सरबजीत कौर के साथ-साथ पार्षदों ने भी पार्टी कार्यालय में गृहमंत्री का स्वागत किया। गृहमंत्री ने मेयर सरबजीत कौर और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। 

गृहमंत्री ने कहा कि निगम चुनाव से सीख लेकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करें। मन की बात समेत सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए निर्देश भी दिए। शाह ने कहा कि घर बैठकर पार्टी मजबूत नहीं होती है। पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएं। इस मौके पर अरुण सूद ने शहरवासियों के लिए परियोजनाओं के लोकार्पण व यूटी इंप्लाइज की लंबित मांग को मानने के लिए अमित शाह को धन्यवाद दिया।



शाह की पत्नी ने देखा बर्ड पार्क
गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह भी रविवार को उनके साथ चंडीगढ़ पहुंची थीं। उन्होंने बर्ड पार्क देखने के दौरान मकाऊ तोते को अपने हाथ पर बैठाया। उनके साथ हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन की पत्नी प्रिया टंडन, बेटा सारांश और पौत्री मिराया भी थीं।

शाह के पहुंचने तक हुई सफाई, बंद करवाईं दुकानें
धनास में पुलिसकर्मियों के लिए निर्मित फ्लैटों के उद्घाटन से पहले नगर निगम सफाई व्यवस्था में जुटा रहा। स्थिति यह रही कि अमित शाह के पहुंचने तक सफाई चलती रही। मार्बल मार्केट से कार्यक्रम स्थल तक की सड़क को पूरी तरह चमकाया गया। खुड्डा अलीशेर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की दुकानों को पूरी तरह बंद करा दिया गया था। दूसरी ओर मार्बल मार्केट की दुकानों पर भाजपा के झंडे और शाह के स्वागत के बैनर लगाए गए थे। धनास स्थित कार्यक्रम स्थल पर शाह के स्वागत में पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चे भी नजर आए। बच्चों ने शाह को फूल भेंटकर उनका स्वागत किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed