फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Minister Amit Shah inaugurates Integrated Command and Control Center

जब मंच से शाह ने चेताया: चंडीगढ़ियो! ध्यान रहे, कैमरा देख रहा है... नियम तोड़ा तो सीधे घर पहुंचेगा चालान

Sun, 27 Mar 2022 08:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Mar 2022 08:06 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चंडीगढ़ की राजस्व व्यवस्था का पूरी तरह डिजटलीकरण हो चुका है। यह देश का पहला ऐसा शहर है जहां शत प्रतिशत रिकॉर्ड ऑनलाइन है। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah inaugurates Integrated Command and Control Center
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सेक्टर-17 के एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन कर सेंटर से होने वाले कार्यों का प्रस्तुतीकरण देखा। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल अर्बन पार्क पहुंचकर मंच से कहा कि चंडीगढ़वालो ध्यान रखना, कैमरा आपको देख रहा है। अब यातायात नियम तोड़ा तो पुलिस की जरूरत नहीं, चालान मेल और मैसेज से सीधे घर पहुंचेगा।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ देश का सबसे अनुशासित और आधुनिक शहर होगा। एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सेंटर आने वाले दिनों में नागरिक सुविधा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करने वाला है। इस सेंटर से कई नागरिक सुविधाओं की निगरानी की जाएगी। इसमें यातायात में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था दोनों का समावेश है। इसके अलावा शहर में कहीं भी गाड़ी कूड़ा उठाने नहीं पहुंचेगी तो तत्काल निगम तक सूचना आ जाएगी।
विज्ञापन


शाह ने मंच से ही प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से अपील की है कि बारहवीं तक के विद्यार्थियों को हर शनिवार-रविवार इस एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण करवाया जाए। उन्हें यहां एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आधुनिक तकनीक से रूबरू कराया जाए ताकि बच्चों को एक अनुशासित नागरिक बनाने में सफलता मिल सके। कहा कि इससे चंडीगढ़ की नागरिक सेवाओं में वृद्धि होगी और लोगों को अनुशासित रहने की आदत पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व व्यवस्था को ऑनलाइन करने वाला देश का पहला शहर है चंडीगढ़
शाह ने कहा कि चंडीगढ़ की राजस्व व्यवस्था का पूरी तरह डिजटलीकरण हो चुका है। यह देश का पहला ऐसा शहर है जहां शत प्रतिशत रिकॉर्ड ऑनलाइन है। वहीं, पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत शहर में सबसे अधिक साइकिलें चलाने का श्रेय भी चंडीगढ़ को जाता है। इससे यातायात व्यवस्था के साथ पर्यावरण की सुरक्षा को भी मजबूती मिली है। यह निर्णय बेहद सराहनीय है।

शाह का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेसियों को हिरासत में लिया
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में विरोध के लिए एकजुट हो रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-39 के थाने ले गई। पुलिस के हिरासत में लेने पर युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इन कार्यकर्ताओं की अमित शाह को काला झंडा दिखाने की योजना थी जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।

सेक्टर-39 में इन कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला, कांग्रेस महासचिव एचएस लक्की, पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी पहुंचे। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक लुबाना ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है, दूसरी ओर सरकार ने खाद्य पदार्थों के दाम इतने ज्यादा बढ़ा दिए हैं कि आमजन को मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। महासचिव सुखदेव सिंह और विनायक बंगिया ने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए युवा कांग्रेसियों में महासचिव कंवलप्रीत सिंह, सचिव नितिन कवाल, युवा नेता नरिंदर गांधी, वार्ड प्रधान विकास खन्ना, जसप्रीत सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed