फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Health Minister Mansukh Mandaviya reached Sangrur of Punjab

Punjab News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पहुंचे संगरूर, बताया कब शुरू होगा PGI सेटेलाइट सेंटर

Sun, 21 Aug 2022 08:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 08:29 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश का सबसे अनमोल खजाना शहीद हैं और भाजपा शहीदों के सपनों को साकार करने का प्रयास कर रही है। वे रविवार को सुनाम में महान शहीद ऊधम सिंह की यादगार पर श्रद्धांजलि भेंट करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की महान कुर्बानी जैसी मिसाल कम ही हैं। 

विज्ञापन
Union Health Minister Mansukh Mandaviya reached Sangrur of Punjab
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का किया दौरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनमुख मांडविया ने रविवार को एलान किया है कि घाबदां स्थित पीजीआई सेटेलाइट सेंटर दिसंबर-जनवरी में पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। अब तक सिर्फ यहां मरीजों की ओपीडी होती है और जनवरी तक ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। इससे क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे मालवा के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वे गांव झनेड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद खन्ना की तरफ से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इससे पहले वे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर घाबदां का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब शहीदों की धरती है और यहां आकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। घाबदां पीजीआई केंद्र के चालू होने से मालवा के लोगों को काफी फायदा होगा और केंद्र सरकार लगातार इसकी प्रगति पर नजर रखे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में यह भी देखा गया है कि केंद्र सरकार की गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना ठीक से नहीं चल रही है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इस योजना के माध्यम से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया था और लोगों को इससे बहुत लाभ मिल रहा था लेकिन पंजाब में इस योजना को फिर से शुरू करने के लिए पंजाब सरकार के साथ बातचीत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 एकड़ में फैला है सेंटर
पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने उन्हें बताया कि 25 एकड़ भूमि में फैले इस सेंटर को 449 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसमें अस्थायी ओपीडी, गेस्ट हाउस और चहारदीवारी का निर्माण पहले चरण में पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण का काम तीव्र रफ्तार से जारी है। सेंटर में अक्तूबर 2016 से अस्थायी ओपीडी शुरू है और अब तक 278416 रोगी इसका लाभ ले चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के बाद ओपीडी का दौरा किया और डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और मरीजों से बातचीत की। साथ ही मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सेंटर में जनऔषधि केंद्र खोले जाने की भी घोषणा की। जनता को जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए जन औषधि सुगम एप का शुभारंभ किया।

शहीद ऊधम सिंह को किया नमन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश का सबसे अनमोल खजाना शहीद हैं और भाजपा शहीदों के सपनों को साकार करने का प्रयास कर रही है। वे रविवार को सुनाम में महान शहीद ऊधम सिंह की यादगार पर श्रद्धांजलि भेंट करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की महान कुर्बानी जैसी मिसाल कम ही हैं। 


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश हित की सच्ची पहरेदार है। देश हित में फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा खुद को मजबूत करने के अलावा पंजाब का सर्वपक्षीय विकास भी चाहती है। पार्टी के सभी सदस्यों को पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया गया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर किसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से धक्केशाही करने का प्रयास किया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed