फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Education Minister Ramesh Pokhriyal inaugurates permanent campus of IIT Ropar

आईआईटी रोपड़ को मिला अपना कैंपस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन, 500 एकड़ में है बना

Fri, 23 Oct 2020 11:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Oct 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Union Education Minister Ramesh Pokhriyal inaugurates permanent campus of IIT Ropar
आईआईटी रोपड़ के स्थायी कैंपस का उद्घाटन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आईआईटी रोपड़ के स्थायी कैंपस का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। इस कैंपस को उन्होंने देश को समर्पित करते हुए कहा कि इससे युवाओं को बेहतर भविष्य मिलेगा। इसमें वर्चुअल रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


रमेश पोखरियाल ने नई शिक्षा नीति को देश के हित में बताते हुआ कहा कि यह शिक्षा नीति बहुत लंबे समय के बाद आई है। इससे देश के युवाओं का भविष्य अच्छा होगा। इस नीति से युवा अब शिक्षा के साथ-साथ कौशल का विकास भी कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि भारत में एक हजार विश्वविद्यालय है फिर भी भारत के लाखों युवा विदेश में पढ़ाई के लिए जा रहे हैं। इससे भारत की प्रतिभा और पैसा दोनों बेकार हो जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस शिक्षा नीति से आने वाले समय में सुधार होगा। वह वक्त अब दूर नहीं जब विदेश से युवा भारत में पढ़ने आएंगे। उन्होंने कहा कि देश की अधिकतर आबादी युवा है। अगर हम इसे संसाधन के रूप में प्रयोग करें तो देश का विकास तेजी से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आईआईटी रोपड़ के निर्देशक प्रोफेसर सरित कुमार दास ने संस्थान की सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने ग्रीन कैंपस का एक वीडियो भी दिखाया। इसमें सौर ऊर्जा, वातावरण के अनुकूल लघुकरण विकल्प, कुशल जल प्रबंधन और साफ अवशेष प्रबंधन की तकनीकों के बारे में बताया गया था। इस मौके पर अमित खरे सचिव उच्च शिक्षा, आईआईटी रोपड़ के डायरेक्टर प्रोफेसर सरित कुमार और रविन्द्र कुमार मौजूद रहे। 


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ की स्थापना 2008 में शुरू हुई थी। यह कैंपस 500 एकड़ की भूमि में फैला हुआ है। इसमें सात अकादमिक विभागों के लिए 4.76 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में एक सुपर अकादमिक ब्लाक बनाया जा रहा है। वहीं आने वाले दिनों में पुस्तकालय का निर्माण भी हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed