{"_id":"64809ca1dd791ecd90020da6","slug":"union-cabinet-approves-new-metro-line-for-haryana-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक नई मेट्रो लाइन को मंजूरी, CM मनोहर लाल ने PM का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक नई मेट्रो लाइन को मंजूरी, CM मनोहर लाल ने PM का जताया आभार
Wed, 07 Jun 2023 08:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Jun 2023 08:36 PM IST
सार
वर्तमान में ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो लाइन नहीं है। इस लाइन के बनने से न्यू गुरुग्राम को पुराने गुरुग्राम से कनेक्टिविटी मिलेगी। एनसीआर क्षेत्र में तीव्र यातायात व रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी सहायक होगी।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरुग्राम तक नई मेट्रो लाइन और द्वारका एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए एक स्पर लाइन के लिए मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 5,452 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
यह एलिवेटिड रूट 28.50 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर 27 स्टेशन होंगे। यह परियोजना हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) की ओर से क्रियान्वित की जाएगी। वर्तमान में ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो लाइन नहीं है। इस लाइन के बनने से न्यू गुरुग्राम को पुराने गुरुग्राम से कनेक्टिविटी मिलेगी। एनसीआर क्षेत्र में तीव्र यातायात व रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी सहायक होगी।
विज्ञापन
एमएसपी बढ़ाने पर भी जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में विपणन सीजन 2023-24 के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी करने के निर्णय पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। यह निर्णय किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की वचनबद्धता की दिशा में एक और कदम है।
विज्ञापन