{"_id":"5d203d778ebc3e3caf78317d","slug":"union-budget-2019-cii-chandigarh-session-with-traders-and-businessman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट 2019: सीआईआई चंडीगढ़ के सेशन में उद्यमी बोले- देश अब नए विजन पर चलेगा, विकास होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट 2019: सीआईआई चंडीगढ़ के सेशन में उद्यमी बोले- देश अब नए विजन पर चलेगा, विकास होगा
Sat, 06 Jul 2019 11:49 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
सीआईआई चंडीगढ़ का सेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब देश एक नए विजन पर चलेगा। केंद्र सरकार का यह बजट न सिर्फ देश को तीन ट्रिलियन इकोनॉमी पर ले जाने को, बल्कि विकसित राष्ट्र बनाने की ओर ले जाने के लिए है। चंडीगढ़ सेक्टर -31 स्थित सीआईआई में आयोजित बजट ब्यूइंग सेशन के दौरान सीआईआई नॉर्दर्न रीजन के उद्यमियों का यही कहना है। उद्यमियों की मानें तो बजट में केंद्र सरकार द्वारा समग्र राष्ट्र को समाहित किया गया है।
आम इंसान से लेकर देश के किसान और ट्रेडर्स तक के लिए सरकार का विजन एकदम क्लीयर है। जहां एक ओर देश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप पर फोकस किया गया है तो वहीं दूसरी ओर उद्योग को बढ़ाने के लिए भी केंद्र ने प्रयास किया है। सीआईआई द्वारा दिए गए बजट के सुझावों में से अबकी बार ज्यादातर केंद्र सरकार द्वारा बजट में शामिल किए गए हैं।
सीआईआई में जब बजट की शुरुआत हुई तो उद्यमियों को ऐसा लग रहा था कि शायद इस बजट में भी बुलेट प्वाइंट्स होंगे पर बजट में बुलेट प्वाइंट न लेकर एक लंबी अवधि का ऐसा बजट पेश किया गया जिसमें किसानों के लिए सुविधाएं, एमएसएमई को बढ़ावा देना, नई तकनीक को अपनाना जैसे लक्ष्य शामिल रहे।
विज्ञापन
उद्यमियों का कहना है कि इस बजट से आगामी कुछ वर्षों में पांच यूएस डालर ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य रखा गया है जो कि देश की ग्रोथ के लिए आवश्यक है। यहां मौजूद उद्यमियों ने कहा कि इसी का ध्यान रखते हुए बजट में किसानों की आय को दोगुना करने, इंफ्रास्ट्रक्चर डवलप करने और ग्रामीण और शहरी विकास के साथ महिला और युवा सशक्तिकरण के साथ वित्त और बैंकिंग क्षेत्र में सुधार शामिल है। इसमें नई तकनीक को अपनाने के लक्ष्य भी हैं। बजट में एमएसएमई के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

सीआईआई के बजट पैनल के एक्सपर्ट ने कहा कि एमएसएमई ट्रेडर्स की देरी से होने वाली पेमेंट का समाधान निकालने के लिए आन लाइन पेमेंट का समाधान निकालने के लिए आन लाइन पेमेंट फार्म उपलब्ध करवाने का प्रावधान इस बजट में किया गया है। इसके लिए खुशी की बात है कि पांच लाख की आयकर छूट सीमा पांच लाख तक कर दिया गया है।
सीआईआई के एक पदाधिकारी के अनुसार सीआईआई द्वारा लंबे समय से कारपोरेट टैक्स की समीक्षा करने की बात की जा रही थी वित्तमंत्री द्वारा देश की चार सौ करोड़ तक की टर्नओव र वाली सभी कंपनियों केलिए कारपोरेट टैक्स पच्चीस फीसदी तक रखने से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही एविएशन, इश्योरेंस, एनीमेशन और मीडिया में विदेशी निवेशकों के लिए एफडीआई को मंजूरी देने का निर्णय बेहतरीन है।
सीआईआई के सदस्यों के अनुसार इसमें कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया गया है जिससे व्यापार बढ़ेगा। जहां तक उत्तरी क्षेत्र का सवाल है तो उत्तर क्षेत्र की कुल कृषि जीडीपी का एक तिहाई हिस्सा है। ऐसे में जीरो बजट फार्मिंग फिशरी और एनिमल हसबैंडरी पर व्याज में सब्सिडी में दो फीसदी की बढ़ोतरी करने से कृषि क्षेत्र आगे जाएगा।

बजट में काफी रोचकता
केंद्र सरकार का यह काफी रोचक बजट है। इस बजट में समग्र रूप से सभी पक्षों का ध्यान रखा गया है। किसान की आय को दोगुना करने की योजना तैयार की गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की योजना से भी देश में उद्योग और कनेक्टिविटी बढ़ेगी। केंद्र सरकार द्वारा मॉडल टैनेंसी पॉलिसी का लाभ मिलेगा।
- समीर गुप्ता, चेयरमैन, सीआईआई उत्तरी क्षेत्र
केंद्र सरकार की शानदार पहल
केंद्र सरकार की यह पहल शानदार है। पिछले कार्यकाल के दौरान जो विकास किया गया उसकी निरंतरता को बढ़ाए रखना सबसे आवश्यक है। एमएसएमई को ऋण की उपलब्धता को आसान बनाने से न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा बल्कि उससे उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। स्टार्टअप पॉलिसी पर सरकार का ध्यान काफी है और उसकेलिए किए गए प्रावधानों से स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा।
- संजय खुराना, सीआईआई क्षेत्रीय कमेटी के चेयरमैन
स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा
स्टार्टअप और उद्यमियों की संख्या के मामले में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के बाद हम दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। यह बजट में इसको बढ़ावा देगा। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार का प्रयास निश्चित रूप से सृजन की दिशा में बेहद अहम होगा। इससे निश्चित रूप से देश की बेरोजगारी खत्म हो जाएगी।
- डॉ. दिनेश दुआ, अध्यक्ष, सीआईआई की क्षेत्रीय कमेटी (उद्यमिता और स्टार्टअप)

बजट में ट्रेडर्स का खास ध्यान
इस बजट से ट्रेडर्स पर खास ध्यान दिया गया है। बजट में ट्रेडर्स के लिए पेंशन योजना वास्तव में केंद्र सरकार की दूरगामी और समग्र सोच का नतीजा है। संस्थागत विकास के लिए विदेशी प्रत्यक्ष निवेश एक बड़ी बात है। जिससे देश में इनवेस्टमेंट ज्यादा होगा। निश्चित रूप से यदि इनवेस्टमेंट होगा तो नए उपक्रम आएंगे और रोजगार भी बढ़ेगा। सीआईसी माडल निवेश और उपभोग के लिए बेस्ट है।
- सर्वजीत सिंह विर्क, सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन
केंद्रीय बजट की थीम गांव, गरीब और किसान काफी बेहतरीन है। ग्रामीण बुनियादी ढांचे का रूपांतरण, कृषि का विवधीकरण, मछली पालन, मवेशी क्षेत्र और दुग्ध क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना, किसानों के लिए दस हजदार से ज्यादा एफपीओ और व्यापार को आसान बनाने के लिए वित्तमंत्री द्वारा घोषित अनूठी विशेषताएं खास हैं।
- हरीश चव्हाण, अध्यक्ष सीआईआई पंजाब स्टेट काउंसिल
यह बजट एक नीति पत्र है। कुछ बातों को स्पष्ट किया जाना चाहिए था। बेशक विजन अच्छा है पर इसमें स्पष्टता होना आवश्यक है। इसके साथ ही यदि बजट में इतने प्रावधान किए गए हैं तो उनको जमीनी स्तर पर हकीकत में बदलने का भी इंतजाम होना चाहिए। स्टार्टअप, एमएसएमई के लिए अच्छे प्रस्ताव हैं।
- मनमोहन कोहली, पूर्व चेयरमैन, सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल
बजट में ट्रेडर्स पर खास ध्यान
बजट में ट्रेडर्स पर खास ध्यान है। ट्रेडर्स के लिए पेंशन योजना वास्तव में केंद्र सरकार की दूरगामी और समग्र सोच का नतीजा है। संस्थागत विकास के लिए विदेशी प्रत्यक्ष निवेश एक बड़ी बात है। जिससे देश में इनवेस्टमेंट ज्यादा होगा। निश्चित रूप से यदि इनवेस्टमेंट होगा तो नए उपक्रम आएंगे और रोजगार भी बढ़ेगा। सीआईसी माडल निवेश और उपभोग के लिए बेस्ट है।
- गुरमीत सिंह भाटिया, उद्यमी

पेट्रोल-डीजल के दाम से बढ़ेगा बोझ
केंद्र सरकार के बजट में एक ओर ट्रेडर्स को दी गई पेंशन स्कीम बेहतर है, लेकिन दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। इससे हमारे ऊपर बोझ बढ़ जाएगा।
- अंकित त्यागी, उद्यमी
पेट्रोल डीजल पर सेस लगाना समझ में नहीं आया
बजट में केंद्र सरकार ने कई अच्छा प्रावधान किए हैं, लेकिन पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने का मामला समझ नहीं आया, इससे तो महंगाई बढ़ेगी।
- विनोद कुमार, उद्यमी
कीमतों पर पड़ेगा प्रभाव
हमारा माल देश के कई जगह से आता है। अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से सीधा प्रभाव सामान की कीमतों में आएगा।
- फारुक मलिक, उद्यमी
पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाना गलत
बजट में विजन क्लीयर है। ट्रेडर्स के लिए पेंशन स्कीम बनाकर। लेकिन केंद्र सरकार को पेट्रोल और डीजल पर सेस नहीं लगाना चाहिए था।
- रवि प्रकाश कंसल, अध्यक्ष, चंडीगढ़ व्यापार संघ
पेट्रोल-डीजल के दाम ने बढ़ाई मुश्किलें
हमारा ट्रांसपोर्टेशन का काम है। सेस लगाने से पेट्रोल और डीजल के दामों में अब दो से तीन रुपये का सीधा अंतर आएगा, जिससे हमारे लिए मुश्किल होगी।
- केके अबरोल, अध्यक्ष, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
ट्रेडर्स के लिए पेंशन स्कीम शानदार
ट्रेडर्स के लिए पेंशन स्कीम शानदार है। इसके साथ ही युवाओं के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा देना भी अच्छा कदम है।
- बजरंग लाल, वाइस प्रेसीडेंट, सीबीएस