{"_id":"590a9e1b4f1c1b7401441da7","slug":"unidentified-bag-found-in-pathankot-probe-underway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, हथियारों के साथ देखे गए थे संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, हथियारों के साथ देखे गए थे संदिग्ध
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Thu, 04 May 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट में हथियारों के साथ दिखे संदिग्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में मामून आर्मी कैंट के पास सवेरे लावारिस बैग मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं संदिग्धों की तलाश में सर्च अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन्हें नाके पर रोका था, लेकिन कार में सवार 5 से 6 लोग जंगली क्षेत्र का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
इसी घटना के तहत तलाशी अभियान के दौरान वीरवार सुबह दो संदिग्ध बैग मिले। पुलिस को बैग के नजदीक से 2 मोबाइल टावर बैट्रियां भी मिली। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई दफा इस तरह के लावारिस बैग इलाके से मिले हैं।
बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान इंडो-पार्क बॉर्डर से करीब पांच किलोमीटर दूर जिले के गांव कौलियां से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। इसकी पिछली खिड़की पर रिवाल्वर की गोली धंसी है, जिससे साफ होता है कि उनके पास हथियार थे और पीछा करने के दौरान उन्होंने पुलिसवालों पर गोलियां चलाईं।
बरामद कार कुछ दिन पहले ही जेएंडके के जिला सांबा से बंदूक के बल पर लूटी गई थी। कार पर जिला गुरदासपुर की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस को असली नंबर प्लेट गाड़ी के अंदर से मिली। कार बरामद होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया था।

Punjab: Unidentified bag recovered near Mamun army cantonment in Pathankot, police found 2 mobile tower batteries from the bag after search pic.twitter.com/tVjXD0elem
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान इंडो-पार्क बॉर्डर से करीब पांच किलोमीटर दूर जिले के गांव कौलियां से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। इसकी पिछली खिड़की पर रिवाल्वर की गोली धंसी है, जिससे साफ होता है कि उनके पास हथियार थे और पीछा करने के दौरान उन्होंने पुलिसवालों पर गोलियां चलाईं।
बरामद कार कुछ दिन पहले ही जेएंडके के जिला सांबा से बंदूक के बल पर लूटी गई थी। कार पर जिला गुरदासपुर की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस को असली नंबर प्लेट गाड़ी के अंदर से मिली। कार बरामद होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया था।
कार पर गुरदासपुर के फर्जी नंबर पीबी-06-6508 वाली प्लेट
पठानकोट एयरबेस
- फोटो : SELF
पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो सवार लोग दीनानगर (गुरदासपुर) के बहरामपुर में पुलिस नाके को तोड़ते हुए पठानकोट में दाखिल हुए थे। बहरामपुर पुलिस की सूचना पर हरकत में आई पठानकोट के थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने यह गाड़ी बरामद की।
थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि थाना बहरामपुर पुलिस ने उन्हें सूचित किया कि एक स्कॉर्पियो कार पुलिस नाके को तोड़कर नरोट जैमल सिंह क्षेत्र की ओर भागी है। कार में 5-6 लोग सवार हैं। इसके बाद थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी।
साथ ही सर्च अभियान चलाया। इसके बाद स्कॉर्पियो के दिखने पर पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन गांव कौलियां के जंगली एरिया में कार सवार सभी लोग गाड़ी वहीं छोड़ फरार हो गए। इसके बाद भी पुलिस का सर्च अभियान जारी रहा।
वेरिफिकेशन में पता चला कि कार पर गुरदासपुर के फर्जी नंबर पीबी-06-6508 वाली प्लेट लगी थी। गाड़ी में जेके-19-2787 नंबर वाली प्लेट भी मिली है, जो असली है। पुलिस का कहना है कि कार सवार लोग दोनों नंबर प्लेटें बदल-बदल कर गाड़ी चला रहे थे। कार लूट की घटना के बाद इसकी शिकायत जेएंडके के थाना विजयपुर में दर्ज करवाई गई थी।

बैग का मिलना किसी सोची-समझी साजिश का संकेत
पाकिस्तानी कॉल ट्रेसिंग के बाद पठानकोट में हाईअलर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
हाल ही में घाटी में सेना पर हुए हमलों के बाद से ही लोगों के बीच डर फैला हुआ है। ऐसे मे इस बैग का मिलना किसी सोची-समझी साजिश का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, बैग में से क्या मिला, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, मगर सेना और सैन्य इलाकों तक बढ़ते कदम कई ओर इशारा कर रहे हैं।
पठानकोट हमले के बाद से ही लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुए है। पठानकोट और इससे जुड़े इलाकों में अकसर लावारिस बैग और सानाम मिलने की घटनाएं आम हो गई हैं। इसी साल मार्च में अमृतसर के हवाई अड्डे पर लावारिस बैग मिलने के बाद बॉम्ब स्क्वॉड को बुलाना पड़ा था। जनवरी 2016 में भी पठानकोट रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिला था, जिसके बाद लोगों की बीच बम का खौफ घर कर गया था।