फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UNESCO, world heritage, capitol complex, tourist facilities, Chandigarh,

विश्व धरोहर कैपिटल कॉम्प्लेक्स जाएं तो पानी की बोतल ले जाएं

Mon, 18 Jul 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
UNESCO, world heritage, capitol complex, tourist facilities, Chandigarh,
tourist in capitol complex - फोटो : amar ujala
कैपिटल कॉम्प्लेक्स को विश्व धरोहर का दर्जा मिल गया है, लेकिन यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए कैंटीन की सुविधा नहीं है। यहां तक कि पीने का पानी भी नहीं मिलता है। इस कारण पर्यटकों को परेशानी होती है। 
विज्ञापन


कैपिटल कॉम्प्लेक्स जाने से पहले बने टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर में खुली कैंटीन भी बंद हो गई है। यह कैंटीन सिटको ने बनाई थी। घाटे के कारण सिटको ने इसे बंद कर दिया है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स को विश्व धरोहर का दर्जा मिलने के बाद सोमवार को 83 लोगों ने इसका दौरा किया है। घूमने के लिए लोगों को तीन बैच में परमिशन दी गई।
विज्ञापन


कॉम्प्लेक्स के अंदर बनाए गए ली कार्बूजिए के आर्किटेक्ट को देखने पहुंचे लोगों ने अन्य सुविधाओं को तो सराहा। लेकिन कैंटीन न होने से पर हैरानी जताई। कॉम्प्लेक्स में दो घंटे के इस टूर में हर व्यक्ति को डेढ़ किलोमीटर जाने और डेढ़ किलोमीटर आने का सफर तय करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूमने आए पर्यटक मनोज रस्तोगी, अंशुमान खरबंदा ने बताया कि यहां कैंटीन और पीने के पानी की सुविधा नहीं है। इस कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

विदेशी पर्यटकों में रहा रुझान 
विश्व धरोहर का दर्जा मिलने के बाद सोमवार को 7 पर्यटक घूमने पहुंचे। ली कार्बूजिए के आर्किटेक्ट को देखने आए फ्रांस के पर्यटक मैरोन, सेटटेंस ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स में घूमने में मजा आया। विश्व धरोहर का दर्जा मिलने पर उन्होंन खुशी जताई। 

नाइट टूरिज्म नहीं हुआ डेवलप
शहर में नाइट टूरिज्म को डेवलप करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और पर्यटन विभाग ने कैपिटल कॉम्प्लेक्स को 11 से 22 अक्तूबर 2015 तक रात 0 बजे तक खोला था। इसकी लाइटिंग भी कराई थी। इस बीच यहां 10 हजार पर्यटक घूमने आए। कैपिटल कॉम्प्लेक्स को स्थायी तौर पर रात दस बजे तक खोलने के लिए कैपिटल कॉम्प्लेक्स की लाइटिंग भी कराई जानी थी। लेकिन इसे पूरा नहीं किया जा सका है। इसी कारण नाइट टूरिज्म डेवलप नहीं हो सका है। नाइट टूरिज्म की सुविधा न मिलने पर पर्यटक दिन ढलते ही शिमला या अन्य स्थानों का रुख कर लेते हैं। कैपिटल कॉम्प्लेक्स में पंजाब और हरियाणा विधानसभा, हाईकोर्ट, ओपन हैंड मॉन्यूमेंट, टॉवर ऑफ शैडो, ज्योमेट्रिकल हिल की लाइटिंग की जानी थी। लेकिन वह पूरी नहीं हो पाई है।


इन्फॉर्मेशन सेंटर भी नहीं लुभा रहे पर्यटकों को
शहर में पर्यटकों को जानकारी देने के लिए सेक्टर-17 प्लाजा, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-42 पाम गार्डन, सुखना लेक, रेलवे स्टेशन पर पांच जगह इन्फॉर्मेशन सेंटर बनाए गए है। ये सुबह 10 से शाम पांच बजे तक  ही खुले रहते हैं। रात में इन्हें खोलने का पर्यटन विभाग ने कोई प्रावधान नहीं किया है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बना टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर शाम 5 बजे के बाद बंद हो जाता है। यह अधिकतर दिन में भी बंद ही रहता है। इसी कारण पर्यटकों को सही जानकारी नहीं मिल पाती है। इसी कारण पर्यटक शहर में तो आते हैं लेकिन दर्शनीय स्थलों का रुख नहीं कर पाते। रेलवे स्टेशन पर शताब्दी के जाने और आने के समय में भी इसे नहीं खोला जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed