फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Under the captaincy of Harmanpreet, the team practiced at the Mullanpur Stadium

Chandigarh News: हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने मुल्लांपुर स्टेडियम में अभ्यास किया

Fri, 12 Sep 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Under the captaincy of Harmanpreet, the team practiced at the Mullanpur Stadium
चंडीगढ़। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के नए मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में आगामी भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की तैयारी के लिए जमकर अभ्यास किया। इस सीरीज के दो मैच 14 और 17 सितंबर को इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जो यहां अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की पहली मेजबानी होगी।
विज्ञापन

टीम दोपहर 2 बजे स्टेडियम पहुंची जहां कप्तान हरमनप्रीत ने सबसे पहले मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने दौड़-भाग कर वॉर्मअप किया और अपनी फिटनेस पर काम किया।
विज्ञापन

अभ्यास सत्र में बल्लेबाजों ने लंबे शॉट्स लगाए जबकि गेंदबाजों ने तेज और स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास किया। टीम के सदस्य कैच पकड़ने और तेज थ्रो कर रन आउट की प्रैक्टिस भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंच रही है और अगले दिन अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को भी दोनों टीमों के लिए अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed