{"_id":"65a7c0db63b74fb3e40a76c8","slug":"uncontrolled-car-crushed-three-members-of-a-family-sleeping-on-footpath-in-bathinda-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को रौंदा, बच्ची की मौत, मां और दादी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को रौंदा, बच्ची की मौत, मां और दादी गंभीर रूप से घायल
Wed, 17 Jan 2024 08:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Jan 2024 08:55 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में एक अनियंत्रित कार ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक बच्ची की जान चली गई। वहीं बच्ची की मां और दादी घायल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
फुटपाथ पर खड़ी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के रोज गार्डन के नजदीक पुल के नीचे बुधवार की सुबह करीब ढाई बजे फुटपाथ पर सो रहे परिवार के तीन सदस्यों को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने रौंद दिया। हादसे में बच्ची नंदिनी की मौत हो गई। वहीं महिला शिवानी और मीरा गंभीर रूप में घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कार चालक अमृतसर की तरफ जा रहा था। धुंध की वजह से रोज गार्डन के समीप कार बेकाबू हो गई और पुल के नीचे फुटपाथ पर सो रहे परिवार पर चढ़ गई। बच्ची नंदिनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां शिवानी और दादी मीरा गंभीर रूप में घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने कार चालक को रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं लोगों ने घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कार चालक के अनुसार हादसा धुंध की वजह से हुआ है। एक बच्ची की मौत हो गई है और दो महिलाएं गंभीर घायल हैं। पीड़ित परिवार कार चालक के खिलाफ कोई कारवाई नहीं करवाना चाहता है। एसपी ने बताया कि परिवार की मांग के अनुसार कार चालक घायल महिलाओं का उपचार करवा रहा है। एसपी का कहना है कि अगर पीड़ित परिवार पुलिस के पास कार चालक के खिलाफ कारवाई करने की शिकायत देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन