फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uncle attacked two nephews who were walking with 15 people, injured

Chandigarh News: सैर कर रहे दो भतीजों पर चाचा ने 15 लोगों संग किया हमला, जख्मी

Wed, 20 Sep 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Uncle attacked two nephews who were walking with 15 people, injured
मोहाली। गांव सेखनमाजरा में बाड़े की जमीन पर रंजिश के चलते चाचा ने 15 लोगों के साथ मिलकर दो भतीजों पर हमला कर दिया। इस कारण वह जख्मी हो गए। सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान चाचा सुखवीर सिंह, उनकी पत्नी करमजीत कौर, बेटी ज्योति व प्रीति और सुखवीर सिंह के पिता गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को शाम करीब छह बजे उक्त आरोपी 10-12 लोगों को साथ लेकर उनके घर की तरफ आया। वह उनके पिता लजिंदर सिंह से रंजिश के चलते मारपीट करने जा रहा था। वह और उसका छोटा भाई अरविंदर सिंह और गांव के दो युवक अमनप्रीत सिंह और हरविंदर सिंह सैर कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने रास्ते में उन्हें घेरा और पिता के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह घर पर नहीं है। इतना सुनते ही आरोपी गालियां निकालने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने मिलकर उन्हें पीटा। इतना ही नहीं, इस दौरान तलवार और डंडों से वार भी किया। तलवार का वार गुरप्रीत सिंह के माथे पर लगा। जब उन्होंने बचाने के लिए शोर मचाया तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद उक्त आरोपियों से उनकी अब तक राजीनामे को लेकर बात चलती रही लेकिन राजीनामा नहीं होने पर अब उन्होंने उनके खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed