फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unaccounted Rs 2.58 lakh caught from Golden Gate

Chandigarh News: गोल्डन गेट से पकड़े बेहिसाब 2.58 लाख रुपये

Thu, 18 Apr 2024 11:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Unaccounted Rs 2.58 lakh caught from Golden Gate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शहर में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी है। इस दौरान गोल्डन गेट पर तैनात पुलिस टीम ने दो अलग-अलग पार्टियों से बेहिसाब 2.58 लाख रुपये बरामद किए। जांच के दौरान दोनों ही मामलों के आरोपी पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो कैश को जब्त करने के बाद पुलिस ने इसकी पूरी जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। यह जानकारी एडीसीपी सिटी-1 डाॅ. दर्पण आहलूवालिया ने दी।


एडीसीपी डाॅ. आहलूवालिया ने बताया कि गारमेंट शॉप मालिक धर्मकोट निवासी अनिल कुमार को गोल्डन गेट पर रोक कर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 98 हजार 500 रुपये बरामद हुए। इसी तरह एक अन्य मामले में खेतीबाड़ी करने वाले बाबा बकाला निवासी चमकौर सिंह के कब्जे से भी इसी तरह चेकिंग दौरान एक लाख 60 हजार रुपये मिले। दोनों ही केसों में बरामद नगदी की गिनती फ्लाइंग स्क्वायड टीम और वीडियो कैमरे के सामने की गई। एडीसीपी ने लोगों से अपील की कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जब भी 50 हजार रुपये से ज्यादा नगदी और दस हजार रुपये से ज्यादा का कोई गिफ्ट लेकर चलें, तो उसके बिल या दस्तावेज अपने साथ जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed