फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UN medal posthumously three martyrs of Haryana

हरियाणा के तीन शहीदों को मरणोपरांत यूएन मेडल

Mon, 26 May 2014 10:22 AM IST
एजेंसी/चंडीगढ़
एजेंसी/चंडीगढ़ Updated Mon, 26 May 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
UN medal posthumously three martyrs of Haryana

संयुक्त राष्ट्र पिछले साल संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में तैनाती के दौरान जान गंवाने वाले हरियाणा के तीन सपूतों समेत आठ भारतीय फौजियों को उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए प्रतिष्ठित यूएन मेडल से सम्मानित किया जाएगा। दुनियाभर के 106 सैनिकों, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को 29 मई को मरणोपरांत डाग हैमरशोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


ले. कर्नल महीपाल सिंह (सुरहेती पिलानिया, महेंद्रगढ़)
सूबेदार धर्मेश सांगवान (चरखी दादरी, भिवानी)
कुमार पाल सिंह (भौंडसी, गुड़गांव)

इस दिन को अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिसैनिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेडल का नाम संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव हेमरशोल्ड के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन


दक्षिण सूडान के जोंगलेई में पिछले साल 20 अप्रैल को शहीद हुए हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में सुरहेती पिलानिया के निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल महीपाल सिंह की शहादत को इस मेडल से सलाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी हमले में शहीद लांस नायक नंद किशोर जोशी, हवलदार हीरा लाल, नायब सूबेदार शिव कुमार पाल और हवलदार भारत सास्मल को भी यह सम्मान दिया जा रहा है। इनके अलावा दक्षिण सूडान के ही ओकोबो में पिछले साल 19 दिसंबर को एक हमले में शहीद भिवानी जिले में चरखी दादरी निवासी सूबेदार धर्मेश सांगवान और गुड़गांव के भौंडसी निवासी सूबेदार कुमार पाल सिंह की वीरता को भी इस पदक से नमन किया जाएगा। इनके साथ ही फरवरी 2013 में कॉन्गो में शहीद हुए सिपाही रामेश्वर सिंह को भी मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed