{"_id":"5f2529048ebc3e63b77a0842","slug":"uk-study-visa-fraud-by-travel-agents-and-immigration-companies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश में शिक्षाः यूके में स्टडी वीजा के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो एजेंटों से रहे सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में शिक्षाः यूके में स्टडी वीजा के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो एजेंटों से रहे सावधान
Sat, 01 Aug 2020 02:04 PM IST
खुशबू गोयल
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:04 PM IST
सार
- सवा लाख देकर यूके दूतावास की आंखों में धूल झोंक रहे एजेंट, भविष्य से खिलवाड़
- युवाओं के भविष्य से कर रहे खिलवाड़, यूके दूतावास सख्त कर सकती है नियम
- एक दिन में वीजा की फीस अदा कर फर्जी दस्तावेज लगा रहे हैं एजेंट
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप यूके के स्टडी वीजा का आवेदन करने जा रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। पंजाब के शातिर एजेंटों ने पैकेज के नाम पर कोरोना काल में लूट मचानी शुरू कर दी है। यूके का वीजा 20 लाख रुपये में दिलाने के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है और एजेंट इसमें जहां खूब चांदी कूट रहे हैं वहीं युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
युवाओं को वीजा दिलाने के लिए कई एजेंटों ने फर्जी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर दूतावास को भेजना शुरू कर दिया है। दूतावास इन दस्तावेजों को क्रास चेक न करवा सके इसलिए एजेंट 24 घंटे में वीजा आवेदन की फीस सवा लाख रुपये जमा करवा रहे हैं। 24 घंटे में आवेदनकर्ता के तमाम दस्तावेजों की जांच करवाना नामुमकिन है।
ऐसे में एजेंट युवाओं को आसानी से यूके का सपना दिखाकर 20-20 लाख रुपये की राशि मांग रहे हैं। दरअसल 10 साल पहले भी जब यूके दूतावास की तरफ से पंजाब के युवाओं को वीजा देना शुरू किया गया था तो जमकर फर्जीवाड़ा किया गया था। हालात यह थे कि अनपढ़ व फेल विद्यार्थी भी यूके पहुंच गए। वहां पर स्टडी वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। 10 साल बाद यूके ने दोबारा स्टडी वीजा खोला है तो एजेंटों ने दोबारा अपनी दुकानों को सजा लिया है।

एक दिन में वीजा के लिए सवा लाख तो सप्ताह में 55 हजार आवेदन
यूके दूतावास की तरफ से एक दिन में वीजा फाइल पर फैसला लेने के लिए आवेदनकर्ता से 1.25 लाख रुपये लिए जाते हैं। वहीं एक सप्ताह के लिए 55 हजार रुपये की राशि और अगर रूटीन में आवेदन करना है तो 35 हजार फीस है। एजेंट स्टूडेंट वीजा के लिए सवा लाख की फीस भरते हैं और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वीजा का आवेदन करते हैं।
फंड के नाम पर भी मची है लूट
यूके सरकार का आदेश है कि जिस विद्यार्थी ने यूके जाना है उसके खाते में 10 लाख की राशि होनी चाहिए और यह राशि एक माह पुरानी होनी चाहिए। यूके के एजेंट विद्यार्थी का खाता बैंक में खुलवाकर अपने पास से पैसा जमा करवाते हैं और इसके नाम पर क्लाइंट से मोटा पैसा वसूल करते हैं।
कोरोना काल में लूट का धंधा बंद करवाया जाएगा: मनित मल्होत्रा
आरटीआई एक्टीविस्ट और नामवर एडवोकेट मनित मल्होत्रा का कहना है कि वह तमाम एजेंट जो युवाओं से 10-10 लाख रुपये की लूट कर रहे हैं उनके चेहरे से नकाब उतारा जाएगा। उनके द्वारा किए जा रहे गलत कार्य की सारी जानकारी यूके दूतावास को दी जाएगी।
साथ ही पीएम हाउस और ईडी को शिकायत दी जाएगी। यूके दूतावास से आग्रह किया जाएगा कि तमाम दस्तावेजों को चेक करने के बाद ही वीजा जारी करें। जो एजेंट फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं या पैकेज सिस्टम कर रहे हैं उन पर मामले दर्ज करवाएं।