फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UK lady attached messenger put resident Chandigarh Sadho Singh victim of swindle

गरीबों की मदद की बात कही फिर मैसेंजर से जुड़ी यूके की महिला ने लगा दिया 14 लाख का चूना

Sat, 12 Sep 2020 11:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
UK lady attached messenger put resident Chandigarh Sadho Singh victim of swindle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गरीबों की मदद करने के नाम पर एक गैंग ने सेक्टर-21डी निवासी साधो सिंह से 14 लाख 62 हजार 730 रुपयों की ठगी कर ली। सेक्टर-19 थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साधो सिंह ने बताया कि फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से एक महिला ने उससे संपर्क साधा। कुछ दिन बाद महिला ने उन्हें फोन कर बताया कि वह यूके से बात कर रही है। उसके पति की मौत हो चुकी है और वह गरीबों की मदद करना चाहती है।

विज्ञापन


वह एक कोरियर में रुपये और दूसरे में लाखों रुपयों की दवा भेज रही है। इसे गरीबों में बांटना है। इसके बाद साधो सिंह को अलग-अलग नंबरों से कोरियर वालों के फोन आने लगे। कोरियर वालों ने कहा कि उसे फीस जमा करानी पड़ेगी। इस तरह कई कोरियर की फीस जमा कराने के नाम पर साधो सिंह को झांसे में लिया और अलग-अलग खातों में कुल14 लाख 62 हजार 730 रुपये डलवा लिए। इतनी बड़ी रकम देने के बाद साधो सिंह को महसूस हुआ कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-19 थाने में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दोस्तों से उधार लिए थे रुपये
सेक्टर- 22 डी निवासी निजी कार चालक साधो सिंह ने 22 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि ब्रेंडा माना कावा नाम की महिला का उनके पास फोन आया था। उसने कहा था कि कोरियर के खर्चे के लिए पैसे भेजे हैं। बस वह दवा गरीबों में बंटवा दें। साधो सिंह को लगा कि रुपये तो मिल ही जाएंगे, तब तक कोरियर का खर्चा मैं दे देता हूं। उन्होंने दोस्तों से रुपये उधार लेकर कोरियर का खर्चा दे दिया। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed