फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UIPS aspires to be a global leader in the pharma sector

फार्मा क्षेत्र में वैश्विक नेता बनना चाहता है यूआईपीएस

Wed, 15 Sep 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
UIPS aspires to be a global leader in the pharma sector
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय का फार्मास्यूटिकल विभाग निरफ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आया है। विभाग गदगद है। अब विभाग ने अपना लक्ष्य अलग निर्धारित किया है। विभाग फार्मा क्षेत्र में वैश्विक नेता बनना चाहता है। इसके लिए इनोवेशन, शोध आदि क्षेत्रों पर काम किया जाएगा। परसेप्शन को विभाग बेहतर बनाएगा। शिक्षकों की कमी इस विभाग में बाधा बनी हुई है। यदि यह पूरी होगी तो विभाग देश में पहले स्थान पर भी आ सकेगा।
विज्ञापन

यूआईपीएस विभाग की चेयरपर्सन प्रो. इंदु पाल कौर का कहना है कि निरफ में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी का योगदान रहा। दुनिया के टॉप दो फीसदी वैज्ञानिकों में उनके विभाग से भी आठ वैज्ञानिक शामिल हैं। विभाग के नाम 57 पेटेंट हैं जो खुद में बड़ी उपलब्धि है। कोविड काल में 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हुए। 34 से अधिक वेबिनार करवाए गए। एलुमनी पढ़ रहे विद्यार्थियों को दिशानिर्देश कर रहे हैं। लगातार विभाग आगे बढ़ रहा है। आगे भी इसे आगे ले जाने के प्रयास होंगे। इस मौके पर प्रो. कंवलजीत चोपड़ा, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. रंजू, डॉ. पूनम, डॉ. मनिंदर करण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फार्मा इंडस्ट्री का हो अलग मंत्रालय
दुनिया में फार्मा इंडस्ट्री में भारत चौथे नंबर पर है। अर्थव्यवस्था की रीढ़ मजबूत करने में इसका बड़ा योगदान है, लेकिन इसका मंत्रालय अलग नहीं बनाया गया। प्रो. भूपिंदर सिंह भूप का कहना है कि किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अलग मंत्रालय फार्मा इंडस्ट्री के लिए बनाया गया तो इसका परिणाम से देश और तरक्की करेगा। उनका विभाग पीयू को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा, लेकिन विभाग को जब सुविधाएं देने की बात आती है तो अफसर पीछे हट जाते हैं। इसके लिए पीयू को आगे आना चाहिए। शिक्षकों की यहां कमी है, इसे पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed