फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UIDAI, Aadhaar Card Services in Chandigarh

गुड न्यूजः चंडीगढ़ में और आसान हो गया आधार कार्ड बनवाना या अपडेट कराना, फायदा उठाएं

Tue, 05 Nov 2019 02:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Nov 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
UIDAI, Aadhaar Card Services in Chandigarh
आधार कार्ड
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र चंडीगढ़ सेक्टर-17 में अब सुविधाएं और सरल होंगी। यह केंद्र प्रतिदिन 1000 पंजीकरण व अपडेट करने में समर्थ है।
विज्ञापन


केंद्र में संबंधी सेवाएं जैसे पंजीकरण, अपडेट जैसे पता, नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल, फोटो एवं बायोमीट्रिक अपडेट जैसे अंगुलियों की पहचान और आंखों की पुतलियों का अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने वेबसाइट के जरिए लोगों को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा भी दी है। आधार सेवा केंद्र रोजाना सुबह 9.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक कार्यरत है। इसके अलावा शनिवार एवं रविवार को भी यह खुला है। यह केवल एक दिन मंगलवार को बंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आधार में पंजीकरण और 5 एवं 15 वर्ष की आयु पर अधिदेशात्मक अपडेट पूरी तरह निशुल्क है और अन्य सभी प्रकार के अपडेट सुधार के लिए 50 रुपये बतौर शुल्क पर लिया जाता है। चंडीगढ़ और नजदीकी जिलों के निवासी इस सेवा केंद्र में सभी प्रकार की आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed