फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UFBU will perform 24 on demand

यूएफबीयू मांगों को लेकर 24 को करेगा प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
UFBU will perform 24 on demand
चंडीगढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर सोमवार को बैंक स्क्वेयर के सामने प्रदर्शन किया। यूएफबीयू के कन्वीनर संजय शर्मा ने कहा कि इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) के साथ वे अपनी मांगों को लेकर 21 बार चर्चा कर चुके हैं। इसके बावजूद आईबीए उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। अच्छा काम करने के बाद सभी बैंक कमाई कर रहे हैं। ऋणों की वसूली में भी सुधार किया जा रहा है, लेकिन उनकी मांगों को अभी तक माना नहीं गया है।
विज्ञापन

यूएफबीयू अधिकारियों की काफी समय से वेतन बढ़ोतरी, सप्ताह में पांच दिन काम, नई पेंशन स्कीम लागू करने और ड्यूटी का समय निर्धारित करने की मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह तीसरे पक्ष के गलत उत्पादों की बिक्री, एनपीए रिकवरी और बैंकों के विलय पर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

कन्वीनर संजय शर्मा ने सरकार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बड़े कारपोरेट घरानों से ऋण वसूली के लिए कोई सख्त प्रावधान नहीं है। ऊपर से बैंकों का विलय किया जा रहा है। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे 24 और 27 जनवरी को प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद भी कुछ फैसला नहीं आया तो 31 जनवरी और 1 फरवरी को दो दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed