{"_id":"6584a3610d4134407e01de37","slug":"ubs-organized-old-student-conference-old-friends-met-each-other-chandigarh-news-c-16-pkl1043-312021-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यूबीएस ने आयोजित किया पुरातन छात्र सम्मेलन, एक-दूसरे से मिले वर्षों पुराने दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यूबीएस ने आयोजित किया पुरातन छात्र सम्मेलन, एक-दूसरे से मिले वर्षों पुराने दोस्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) ने शुक्रवार को गोल्डन जुबली, सिल्वर जुबली रीयूनियन और एलुमनी मीट का आयोजन किया। यूबीएस की चेयरपर्सन प्रो. परमजीत कौर और पूर्व छात्र संबंधों के समन्वयक डॉ. रूपिंदर बीर कौर ने यह एलुमनी मीट आयोजित की। कार्यक्रम पीयू के लॉ ऑडिटोरियम और यूबीएस में आयोजित किए गए, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इंवेस्ट पंजाब के सीईओ डीपीएस खरबंदा शामिल हुए।कार्यक्रम में 50 से अधिक पूर्व छात्रों ने भाग लिया, जो दुनिया भर में फैले हुए थे और विभिन्न प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय समूह, सरकारी संगठन, पीएसयू, शैक्षणिक संस्थानों में देश के प्रबंधकों से लेकर प्रेसिडेंट तक के शीर्ष पदों पर बैठे हैं। पूर्व छात्रों की सूची में कॉर्पोरेट जगत और प्रबंधन के कई क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं, जिन्होंने अपने अनुभव साझा करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की चेयरपर्सन प्रोफेसर परमजीत कौर द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों और तीन बैचों के गोल्डन जुबली यानी 1971, 1972 और 1973 और 1998 के सिल्वर जुबली बैच के पूर्व छात्रों के स्वागत के साथ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से पीयू के गान के साथ हुई, जिसके बाद गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित किया।
एलुमनी मीट ने यूबीएस के छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक मंच के रूप में काम किया, जिन्होंने पूर्व छात्र-छात्र संपर्क सत्र के माध्यम से मेहमानों के साथ बातचीत की और कई जानकारियां हासिल करने के साथ अपने नेटवर्क भी बनाए। शाम को पूर्व छात्रों के लिए यूबीएस छात्रों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, इसमें गायन प्रदर्शन, भंगड़ा, फ्यूजन, रेट्रो, संगीत, हरियाणवी जैसे नृत्य प्रदर्शन, गायन प्रदर्शन के साथ-साथ अन्य मनोरंजक गतिविधियां शामिल थीं।