फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths were seriously injured in a fight between two groups in Moulijagran.

Chandigarh News: मौलीजागरां में दो गुटों के झगड़े में दो युवक गंभीर घायल

Thu, 18 Dec 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths were seriously injured in a fight between two groups in Moulijagran.
मनीमाजरा। मौलीजागरां में मंगलवार देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झगड़े में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उदयवीर ने आरोप लगाया कि उनके 18 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र उर्फ मिड़ा पर अतुल, रसल, गोलू, गब्बर, टाना सहित पांच युवकों ने मस्जिद वाली गली में चाकू, कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से हमला किया। हमले में धर्मेंद्र के सिर पर 12 और पीठ पर 18 टांके लगे। घायल युवक ई-रिक्शा चालक है और उसे सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार झगड़े में दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हुआ है। दूसरे गुट के एक युवक के गले में चाकू लगा है और उसका इलाज जारी है। अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed