फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths take responsibility of attack on Omar Khalid

दो युवकों ने सोशल मीडिया में ली उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी, 17 अगस्त को करेंगे आत्मसमर्पण

Thu, 16 Aug 2018 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Updated Thu, 16 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Two youths take responsibility of attack on Omar Khalid
फाइल फोटो
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र उमर खालिद पर सोमवार को हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी बहादुरगढ़ क्षेत्र के निवासी दो युवकों ने ली है। सोशल साइट्स पर वीडियो जारी कर जिम्मेदारी लेने वाले शाहपुर के द्रवेश और मांडोठी निवासी नवीन दलाल ने आज 17 अगस्त को क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा के निवास पर आत्मसमर्पण की भी बात कही है। गुरूवार को दिनभर व्हाट्स एप पर यह वीडियो वायरल रहा।  
विज्ञापन


यू-ट्यूब, फेसबुक और व्हाट्स एप आदि साइट्स पर जारी करीब साढ़े चार मिनट की वीडियो में इन युवकों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ-साथ जेएनयू के प्रति तीखी बातें कही हैं। पहले बोलते हुए द्रवेश ने जेएनयू गैंग को पागल कुत्ता करार देते हुए कहा कि ये देश को खोखला कर रहे हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। पागल कुत्तों को ठिकाने लगाना चाहिए। हमारे बुजुर्गों ने सिखाया है कि पागल कुत्तों को बिना देरी के एडजेस्ट करना चाहिए। दिल्ली में उमर खालिद वाली जो घटना घटी, उसके जिम्मेदार मैं द्रवेश शाहपुर और नवीन दलाल मांडोठी हैं। 
विज्ञापन


क्रांतिकारी सराभा के घर देंगे गिरफ्तारी 
वीडियो कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस पर वो देश को तोहफा देना चाहते थे। वे पुलिस प्रशासन से विनती करते हैं कि किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए। वे दोनों 17 अगस्त को पंजाब में क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा के घर पर गिरफ्तारी देंगे। पुलिस हमारा रास्ता न रोकें, अन्यथा हमें रूट चेंज करना पड़ेगा। हम खुद गिरफ्तारी दे देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में रहने का हक नहीं 
वीडियो में बोलते हुए नवीन ने पहले तो देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद कहा कि ये कार्य उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए किया है। अगर इसमें उनकी जान जाती है तो परवाह नहीं। लेकिन अफजल जैसे आतंकवादी इस देश में पैदा नहीं होने दिए जाएंगे। भारत के टुकड़े करने की बात कहने वाले और पाकिस्तान जिंदाबाद कहकर देश तोड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो में उमर खालिद के बारे में कहा गया कि वो देश के टुकड़े करने की बात कहता है, उसे यहां रहने का कोई हक नहीं। बता दें कि नवीन दलाल गोरक्षक सेना का अध्यक्ष है। 
 
गौरतलब है कि गत सोमवार को दिल्ली में कंस्टीट्यूशन क्लब के बाहर जेएनयू स्टूडेंट उमर खालिद पर फायरिंग की गई थी। फायरिंग में खालिद को कोई चोट नहीं आई थी। खालिद ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ संगठन के ‘खौफ से आजादी’ नामक एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे थे। 


स्थानीय पुलिस अनभिज्ञ 
इस मामले से स्थानीय पुलिस अनभिज्ञ है। सिटी और सदर थाने के अधिकारियों को इस बारे में कोई सूचना नहीं थी। वहीं एएसपी शशांक सावन ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। ना ही मैंने अब तक यह वीडियो देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed