फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths get life imprisonment for killing a cook in Maulijagran

Chandigarh News: मौलीजागरां में कुक की हत्या में दो युवकों को उम्रकैद

Thu, 01 Oct 2026 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two youths get life imprisonment for killing a cook in Maulijagran
चंडीगढ़। आठ साल पुराने हत्या के मामले में जिला अदालत ने मौलीजागरां निवासी युवक राजू और राहुल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। फरवरी 2018 में दोनों ने विकास नगर में ड्यूटी से लौट रहे कुक पवन साहू पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में शामिल कुछ नाबालिगों का केस जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन

पवन मूलरूप से बिहार का रहने वाला था और छोटे भाई रोशन के साथ मकान नंबर 1848, विकास नगर में रहता था। वह पंचकूला सेक्टर-5 स्थित होटल द कोव में कुक था। 10 फरवरी 2018 की रात करीब 12:30 बजे ड्यूटी से लौटते समय कम्युनिटी सेंटर के पास तीन-चार लोगों ने उसे घेरकर जान से मारने की नीयत से हमला किया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल की मोर्चरी में भाई ने शव देखा तो नाक पर चोट और छाती पर धारदार हथियार के निशान मिले। भाई के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed