फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shraddh Paksha: A word of caution regarding cows—feeding them rich delicacies can lead to fatal rumen acidosis

श्राद्ध पक्ष: आस्था के बीच रखें गायों का ध्यान, पकवान खिलाया तो रूमन एसिडोसिस ले लेगा गौमाता की जान

Thu, 01 Oct 2026 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण शर्मा, चंडीगढ़
अरुण शर्मा, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Oct 2026 03:46 AM IST
सार

अधिक तैलीय भोजन देने से गोवंश रूमन एसिडोसिस (एक तरह का तेजाब) की चपेट में आ सकते हैं। इससे गोवंशों की आंतों में अम्ल की अधिकता हो जाती है और पाचन खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
Shraddh Paksha: A word of caution regarding cows—feeding them rich delicacies can lead to fatal rumen acidosis
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्राद्ध पक्ष के दौरान धार्मिक आस्था के चलते गोवंश को अधिक पकवान खिलाना उनकी मौत का कारण बन सकता है। अधिक तैलीय भोजन देने से गोवंश रूमन एसिडोसिस (एक तरह का तेजाब) की चपेट में आ सकते हैं। इससे गोवंशों की आंतों में अम्ल की अधिकता हो जाती है और पाचन खराब हो सकता है। 

विज्ञापन


खून के साथ तेजाब का मिश्रण हो सकता है। साथ ही फेफड़े और हृदय काम करना बंद कर देते हैं। सांस लेने में दिक्कत बढ़ जाती है। इससे गोवंश की मौत हो सकती है। हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निदेशक डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि गोवंश के पेट में भोजन पचाने के लिए सूक्ष्म जीव (रूमन माइक्रो फ्लोरा) काम करते हैं। तैलीय भोजन जैसे पूड़ी, हलवा आदि से इन सूक्ष्म जीवों पर वसा की परत चढ़ जाती है। इससे सूक्ष्म जीव भोजन पचाना बंद कर देते हैं। इस कारण से गोवंश के पेट में अफरा बनने लगता है।
विज्ञापन


ये हैं बीमारी के लक्षण 

  • यदि गोवंश सिर नीचे करके बैठा है। चलते समय लंगड़ा रहा है या बैठा है और जुगाली नहीं कर रहा।
  • गोवंश का पेट भी फूल जाता है और पेट से पानी जैसी आवाज 
  • दुधारू गोवंश का दूध उत्पादन कम हो जाता है। सुस्ती के साथ भोजन कम कर देता है।
  • उपचार : प्राथमिक उपचार के रूप में गोवंश को गुनगुने पानी के साथ 50 से 100 ग्राम तक मीठा सोडा दें। भोजन में केवल सूखी घास या सूखी तूड़ी ही दें। इससे हाजमा दुरुस्त होगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed