{"_id":"6abd7bb8f3d42dff000d6807","slug":"aap-workers-set-out-to-lay-siege-to-kamalam-in-protest-against-the-fir-burnt-an-effigy-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1137763-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एफआईआर के विरोध में कमलम घेरने निकले आप कार्यकर्ता, जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एफआईआर के विरोध में कमलम घेरने निकले आप कार्यकर्ता, जलाया पुतला
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह के खिलाफ दिल्ली में दर्ज एफआईआर के विरोध में बुधवार को आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय कमलम का घेराव करने की कोशिश की। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सेक्टर-34 और 33 की लाइट पॉइंट के पास बेरिकेड लगाकर रोक दिया।
कार्यकर्ता पहले सेक्टर-34 में एकत्र हुए और वहां से कमलम की ओर बढ़े। कार्यालय से कुछ कदम पहले रोके जाने पर उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा का पुतला भी सड़क पर जलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-34 थाने पहुंचाया। करीब एक घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह, महासचिव ओंकार सिंह औलख, पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला, पूर्व मेयर एवं पार्षद कुलदीप कुमार, योगेश ढींगरा, शादाब राठी, मीना शर्मा, अजीत सिंह और गुरुदेव यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।