फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths arrested for stealing from a house, gold ornaments also recovered

Chandigarh News: घर में चोरी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, सोने के गहने भी बरामद

Sun, 08 Jun 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for stealing from a house, gold ornaments also recovered
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स में एक घर से सोने के गहने और कीमती सामान चोरी करने के आरोप में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान रामदरबार फेज-2 निवासी आकाश दानी व दीपक ठाकुर के रूप में हुई है। आरोपियों से गोल्ड किटी सेट (14.8 ग्राम), एक जोड़ी ईयर रिंग, मंगलसूत्र, गोल्ड नोज पिन (0.580 ग्राम), एक जोड़ी चांदी की पायल, आधार कार्ड की कॉपी और वाहन आरसी बरामद हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने 5 जून को अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स के रहने वाले अनिल कुमार ने शिकायत में बताया था कि 5 जून को सुबह करीब 9:30 बजे वह पत्नी कमलेश के साथ काम पर गए थे। जब दोनों शाम को करीब 7:45 बजे घर लौटे तो उन्होंने कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में घुसने पर देखा तो अलमारी के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सोने के गहने के अलावा 13,000 की नकदी गायब थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed