फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths arrested for raping two teenage girls

Chandigarh News: दो किशोरियों से दुष्कर्म के आरोप दो युवक गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for raping two teenage girls
चंडीगढ़। पुलिस ने दो किशोरियों से दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पहले मामले में सेक्टर 31 थाना पुलिस ने रामदरबार कॉलोनी के फेस-2 निवासी 19 वर्षीय युवक को दबोचा है। आरोपी एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दो वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। हालांकि, इसकी जानकारी किशोरी के माता-पिता को भी थी। इसी बीच किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन महीने की गर्भवती बताया। उसके नाबालिग होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी एक ढाबे पर काम करता था।दूसरे मामले में सेक्टर-34 पुलिस थाना ने सेक्टर-45 बुड़ैल के समीर (19) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक उसकी लगभग एक वर्ष पहले बुड़ैल की एक किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी 18 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसे धमकियां भी दीं। किशोरी के पेट में दर्द होने पर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तो जांच के बाद डॉक्टर ने उसे दो महीने की गर्भवती बताया। इसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। मूलरूप से हरिद्वार का रहने वाला आरोपी जीरकपुर में कारपेंटर का काम करता है और बुड़ैल में किराए पर रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed