{"_id":"65ad8eccc2fe497cee068064","slug":"two-youths-acquitted-in-the-case-of-fraud-by-posing-as-fake-cbi-acp-chandigarh-news-c-16-sml1026-334353-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फर्जी सीबीआई एसीपी बनकर धोखाधड़ी करने के मामले में दो युवक बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फर्जी सीबीआई एसीपी बनकर धोखाधड़ी करने के मामले में दो युवक बरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। फर्जी सीबीआई एसीपी बनकर धोखाधड़ी करने के लगभग 13 साल पुराने मामले में जिला अदालत ने दो आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। आरोपियों की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानेसर की लायलपुर बस्ती मोहन नगर निवासी अमन कुमार और मोहाली के गांव गोबिंदगढ़ निवासी मुकेश पुरी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मनीमाजरा थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420, 474, 468 व 34 के तहत मामला दर्ज कर किया था।
अमन कुमार की तरफ से केस की पैरवी कर रहे वकील शुभम डोगरा ने अदालत में दलील दी कि पुलिस ने उसे झूठे केस में फंसाया है। वहीं, पुलिस की तरफ से दोनों पर लगाए गए आरोप अदालत में साबित नहीं हुए। मामले में जांच अधिकारी सेवानिवृत इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने अदालत में स्वीकार किया है कि आरोपियों से किसी भी प्रकार की रिकवरी नहीं हुई थी और दोनों के खिलाफ पुलिस के पास कोई पुख्ता सुबूत नहीं थे, जिस पर अदालत ने उन्हें बरी कर दिया।
क्या था मामला
एफआईआर के मुताबिक 18 दिसंबर 2011 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमन कुमार नाम का एक व्यक्ति खुद को सीबीआई में अस्सिटेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) बताकर अटावा के होटल में ठहरा हुआ था। अमन कुमार गनमैन विक्रम पुरी और ड्राइवर गोल्डी के साथ इनोवा कार से आया था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम होटल में रेड करने पहुंची और उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक नीला झंडा, एटीएम कार्ड, पुलिस वर्दी, टाय गन, पहचान पत्र और गाड़ी में लाल बत्ती और एक सायरन भी बरामद किया था।