फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Youth Found Dead In Ambala Of Haryana

बनूड़ के दो युवकों की नशे के ओवरडोज से अंबाला में मौत, परिवार ने हत्या की जताई आशंका

Wed, 10 Jul 2019 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jul 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two Youth Found Dead In Ambala Of Haryana
मृतक युवकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बनूड़ के दो युवकों की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। दोनों युवकों के शव अंबाला के सिंघावाला से बरामद किए गए हैं। मामले में अंबाला पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। लेकिन दोनों युवकों के परिवार वालों ने कत्ल किए जाने की आशंका जताते हुए मामले में जांच की मांग की है।

विज्ञापन


थाना बनूड़ के गांव खलौर का रहने वाला हरप्रीत सिंह (27) और थाना शंभू के अधीन पड़ते गांव खेड़ी गुरना का गुरप्रीत सिंह (28) शनिवार रात को बाइक पर घर से गए थे। बाद में दोनों युवकों के शव अंबाला-पिहोवा रोड पर गांव सिंघावाला के नजदीक एक सूखे टोबे से बरामद किए गए।
विज्ञापन


दोनों के हाथों में एक-एक सिरिंज थी। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। गुरप्रीत सिंह का करीब आठ महीने पहले ही विवाह हुआ था। दोनों युवकों का सोमवार शाम उनके गांवों में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में खुलेआम बिकने वाले नशे हरियाणा सरकार लगाए रोक 
परिवार वालों का कहना है कि उनके लड़के पहले नशा करते थे लेकिन अब उन्होंने छोड़ दिया था। ऐसे में उन्हें शक है कि दोनों का कत्ल किया गया है। इसीलिए मामले में जांच होनी चाहिए।


वहीं दोनों युवकों के परिवार और गांव वालों ने कहा कि अंबाला में खुलेआम नशा बिकता है। हरियाणा सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए। बताया गया कि बनूड़ के नौजवान अक्सर अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए हरियाणा जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed