फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two years' record broken...minimum temperature dropped below 10 degrees

Chandigarh News: दो साल का रिकॉर्ड टूटा...10 डिग्री से नीचे आया न्यूनतम तापमान

Fri, 29 Nov 2024 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two years' record broken...minimum temperature dropped below 10 degrees
चंडीगढ़। सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर में वीरवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो वर्षों में नवंबर माह में सबसे कम है। ठंडी हवाओं के चलते न सिर्फ तापमान में गिरावट आई, बल्कि शहर के प्रदूषण स्तर में भी सुधार दर्ज किया गया। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। नवंबर माह में पिछले दो दिनों से ही सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे आया है। 27 नवंबर को न्यूनतम पारा इस सीजन का सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वीरवार को 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले वर्ष नवंबर माह में न्यूनतम पारा 10.3 डिग्री तक पहुंचा था और वर्ष 2022 में 9.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। अगले सप्ताह तक पारा 8 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे सर्दी बढ़ने के आसार हैं और सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। हालांकि कुछ दिन पहले तक शहर में न्यूनतम पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिन में धूप निकलेगी लेकिन सुबह और शाम को ज्यादा ठंड रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


हवाओं ने बदली आबोहवा
शहर में चल रही हवाओं ने प्रदूषण के स्तर में भी सुधार किया है। कुछ दिन पहले कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था। लेकिन अब शहर में चल रही ठंड हवाओं ने स्थिति को काफी हद तक सुधार दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन हवाओं के कारण वातावरण में मौजूद प्रदूषक कण (पीएम 2.5 और पीएम 10) बिखर गए हैं। इससे हवा साफ हुई है और प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में मध्यम श्रेणी में आ गया है। वीरवार को सेक्टर-22 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर शाम 7 बजे एक्यूआई 189, सेक्टर-25 में 152 और सेक्टर-53 में 232 दर्ज किया गया। बता दें कि 200 से ज्यादा का एक्यूआई सांस लेने के लिए खराब माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed