फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two women pilots of the country will travel the world in 90 days,flying from Patiala

90 दिन में दुनिया नापेंगी देश की दो जाबांज बेटियां, पटियाला से आज भरी उड़ान

Mon, 30 Jul 2018 09:20 AM IST
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पाटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पाटियाला (पंजाब) Updated Mon, 30 Jul 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Two women pilots of the country will travel the world in 90 days,flying from Patiala
महिला पायलट आरोही पंडित और कीथर मिसविक्टा
कीथर मिसविक्टा (23) और आरोही पंडित (22) रविवार को पटियाला के एविएशन क्लब से छोटे जहाज के जरिये वर्ल्ड टूर के लिए रवाना हुईं। अपनी यात्रा के दौरान दोनों लड़कियां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगी। इस मौके पर अमर उजाला से खास बातचीत में कीथर मिसविक्टा ने माना कि पहले तो इस टूर को लेकर उनके मन में डर था लेकिन मम्मी पापा ने उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


इसके अलावा उनकी टीम, जिसमें खास तौर से उनके मेंटर कैप्टन राहुल मोंगा शामिल हैं, उनके सपोर्ट में खड़ी रही। किथर ने बताया कि कैप्टन राहुल मोंगा पहले भारतीय हैं, जिन्होंने यह एक्सपीडिशन 2008 में किया था। इन दोनों लड़कियों को वर्ल्ड टूर के लिए पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने रवाना किया।  
विज्ञापन

  
कीथर ने बताया कि पिछले तीन महीनों से वह इस टूर के लिए ट्रेनिंग कर रही हैं। पिछले एक महीने से पटियाला के एविएशन क्लब में तैयारियां हो रही थीं। 90 दिनों की इस यात्रा के दौरान वह तीन महाद्वीपों के 23 देशों का सफर तय करेंगी, जिसमें दक्षिण पूर्व एशिया, जापान, रूस, कनाडा, यूएसए, ग्रीन लैंड, आइस लैंड, यूरोप और मध्य पूर्वी देश शामिल हैं। इस दौरान करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

23 देशों की करेंगी यात्रा

Two women pilots of the country will travel the world in 90 days,flying from Patiala
महिला पायलट आरोही पंडित और कीथर मिसविक्टा
कीथर ने बताया कि जिस जहाज (साइनस 912) में वह सफर कर रही हैं, इसने पहले ही विश्व यात्रा का रिकार्ड बनाया है। इस जहाज का इंजन 80 हार्स पावर का है और रेस्कयू सिस्टम पैराशूट वगैरह सभी चीजों की सुविधा है। किथर ने बताया कि वह वर्ल्ड टूर के दौरान 5000 फीट की ऊंचाई पर रहेंगी।

चार साल से इकट्ठे फ्लाइंग कर रही हैं कीथर और आरोही  
किथर और आरोही ने बताया कि उन्होंने अपनी कामर्शियल फ्लाइंग ट्रेनिंग की शुरुआत बांबे फ्लाइंग क्लब से की है। वह दोनों पिछले चार साल से इकट्ठे फ्लाइंग कर रही हैं। इस सफर के दौरान वह एक बार में चार से पांच घंटे की उड़ान भरा करेंगी और फिर कुछ देर रेस्ट लिया जाएगा। बाकी मौसम के अनुसार ही उड़ान भरेंगी। 

वहीं इस मौके पर परनीत कौर ने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि इतने बड़े मिशन के लिए इन लड़कियों ने पटियाला एविएशन क्लब में ट्रेनिंग की है और यहीं से इन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर आरोही पंडित के पिता अशोक पंडित और मां अश्विनी पंडित और कीथर मिसविक्टा के पिता गिलरोये जे मिसविक्टा और मां ओलगा जी मिसविक्टा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed