{"_id":"6464c850dc384cc3d609c847","slug":"two-vehicles-caught-fire-at-a-police-station-of-pathankot-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot News: खेत में लगी आग थाने तक पहुंची, दो गाड़ियां जलकर हुई खाक, पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot News: खेत में लगी आग थाने तक पहुंची, दो गाड़ियां जलकर हुई खाक, पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे
Wed, 17 May 2023 06:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 May 2023 06:06 PM IST
सार
पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर खेतों में पड़े फसल के अवशेषों को किसान ने आग लगाई या फिर अपने आप लगी। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर किसी ने जानबूझकर खेत में आग लगाई है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाने में खड़े जले वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पठानकोट जिले में खेतों में लगी आग थाने तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। घटना सुजानपुर थाने की है। यहां थाने के पास खेतों में फसल के अवशेषों को आग लग गई, जो धीरे-धीरे थाने की और बढ़ने लगी। देखते ही देखते आग थाने तक पहुंच गई। थाने में खड़ी दो पुरानी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। आग की घटना से थाने में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने दमकल विभाग को सूचित किया और खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचती तब तक थाने में खड़ी दो पुरानी कारें जलकर खाक हो चुकी थी। इस बारे में थाना प्रभारी अनिल पवार ने बताया कि वह निरीक्षण हेतु थाने से बाहर गए थे। जब इस संबंध में उनको खबर मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर खेतों में पड़े फसल के अवशेषों को किसान ने आग लगाई या फिर अपने आप लगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने जानबूझकर खेत में आग लगाई है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन