{"_id":"63038c914c148e76544c519b","slug":"two-trains-will-remain-canceled-due-to-traffic-block-on-ludhiana-firozpur-section","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लुधियाना-फिरोजपुर सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक, दो ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के रूट में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लुधियाना-फिरोजपुर सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक, दो ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के रूट में बदलाव
Mon, 22 Aug 2022 07:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पंजाब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पंजाब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Aug 2022 07:35 PM IST
सार
23 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन संख्या 12357 कोलकत्ता-अमृतसर एक्सप्रेस को चंडीगढ़-सानेहवाल होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल डिवीजन फिरोजपुर की रेल मंडल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि लुधियाना-फिरोजपुर सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक के चलते 25 अगस्त को लुधियाना-फिरोजपुर-लुधियाना (04997-04998) पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। कुछ अन्य ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और कई ट्रेनों को उनके निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
डीआरएम ने कहा कि लुधियाना-बद्दोवाल स्टेशनों के बीच रोड अंडरब्रिज के कार्य की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। इसीलिए कुछ रेलगाड़ियां अस्थाई रूप से प्रभावित रहेंगी। 25 अगस्त को ट्रेन संख्या 04997/04998 लुधियाना-फिरोजपुर-लुधियाना स्पेशल रदद् रहेगी। इसी तरह 25 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन संख्या 06982 फिरोजपुर-लुधियाना स्पेशल को मार्ग में 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा अंबाला-लुधियाना सेक्शन पर ट्रैफिक कम ओएचई ब्लॉक के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और मार्ग में रोककर ट्रेने चलाने का निर्णय लिया गया है। 24 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन संख्या 22318 जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस सानेहवाल से चंडीगढ़ होकर जाएगी। 23 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन संख्या 12357 कोलकत्ता-अमृतसर एक्सप्रेस को चंडीगढ़-सानेहवाल होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
24 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस को सानेहवाल-चंडीगढ़ होकर चलाया जाएगा। 24 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन संख्या 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस को सानेहवाल-चंडीगढ़ होकर चलाया जाएगा।
24 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस को अंबाला मंडल पर 40 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 25 अगस्त को यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन संख्या 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस को अंबाला मंडल पर रोककर चलाया जाएगा।