{"_id":"33d5a3aea28050a91126bec8f9f1602c","slug":"two-trains-from-chandigarh-cancel-up-to-next-4-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृप्या ध्यान दें, चंडीगढ़ की 2 ट्रेनें 4 दिन रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृप्या ध्यान दें, चंडीगढ़ की 2 ट्रेनें 4 दिन रहेंगी रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले असौती रेलमार्ग पर इंटर लाकिंग कार्य के चलते 7 से 10 अक्तूबर तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। इंटर लॉकिंग के काम के चलते चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दो ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलने वाली चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस (अप-डाउन), चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस (अप -डाउन) रद्द रहेगी। इस संबंध में अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली रेल मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार 7 और 8 अक्तूबर को 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 9 और 10 अक्तूबर को कुल 15 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 7 और 8 अक्तूबर को उत्तर राज्यों में संचालित की जाने वाली कुल 9 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। जबकि 9 और 10 अक्तूबर को कुल 20 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी।
विज्ञापन
7 और 8 अक्तूबर को यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, 19024 फिरोजपुर-मुबंई सेंट्रल एक्सप्रेस (अप-डाउन), 19020 देहरादून-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस(अप- डाउन) रद्द रहेगी।
9 और 10 को यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
फिरोजपुर-मुबंई सेंट्रल एक्सप्रेस(अप -डाउन), देहरादून-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस (अप- डाउन), बांद्रा टर्मिनल्स-देहरादून एक्सप्रेस(अप- डाउन), कोच्चिवेली-अमृतसर एक्सप्रेस(अप- डाउन) मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर एक्सप्रेस (अप- डाउन) रद्द रहेगी।
विज्ञापन