फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two thieves reached Faridkot to sell bike stolen from Mohali, caught

Chandigarh News: मोहाली से चुराई बाइक बेचने फरीदकोट पहुंचे दो चोर, पकड़े

Fri, 28 Jul 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two thieves reached Faridkot to sell bike stolen from Mohali, caught
मोहाली। पुलिस चोरी की घटनाओं पर लोगों की एफआईआर कम ही दर्ज करती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें एक बाइक इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी से चोरी हुई लेकिन इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद बाइक बेचने फरीदकोट गए दोनों लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

वहीं, चोर जब फरीदकोट ले जाकर जाली एफिडेविट तैयार कर बाइक को बेचने लगे तो वहां के डीलर को शक हुआ। उसने बाइक के कागजों में पड़े बिल पर लिखे मालिक के नंबर पर कॉल की तो पता चला कि वह तो बाइक बेच चुका है। इस पर मौजूदा मालिक का नंबर लेकर फोन किया तो उसने बताया कि 25 जुलाई को बारिश होने पर क्वार्क सिटी में बाइक खड़ी करके कार से घर आ गया। अगले दिन देखा तो बाइक चोरी हो चुकी है। जब डीलर ने उसे बताया कि चोर इसे फरीदकोट में बेच रहे हैं तो वह पुलिस के पास गया और उन्हें सारी बात बताकर साथ चलने को कहा।
विज्ञापन


बाइक मालिक ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने न तो उनकी शिकायत पर बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज की और न कोई शिकायत की कॉपी दी थी। इस पर जब वह फरीदकोट पुलिस से बाइक लेने गए तो उन्होंने शिकायत की कॉपी मांगी। इस पर पुलिस ने शिकायत पर बैक डेट डालकर उन्हें शिकायत की कॉपी सौंपी जो आगे फरीदकोट पुलिस को दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक मोहाली से चोरी हुई थी लेकिन मिली फरीदकोट में है। इसके बाद से अब दोनों थानों की पुलिस केस दर्ज करने को लेकर असमंजस में है और अभी तक थानों की पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। इस कारण बाइक मालिक को कभी मोहाली तो कभी फरीदकोट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed