फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two teachers from Punjab honored with National Award on Teacher's Day

Punjab: पहला कंप्यूटर पार्क बनाने वाले अमृतपाल समेत दो शिक्षकों को राष्ट्रीय अवार्ड, 80 को राज्य पुरस्कार

Tue, 05 Sep 2023 11:10 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोगा
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोगा Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Sep 2023 11:10 PM IST
सार

अमृतपाल सिंह ने स्कूल में वर्ष 2017 में पंजाब का पहला कंप्यूटर पार्क बनाया था। चंडीगढ़ के शिक्षक संजय कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संजय कुमार ने कहा कि इस सफलता में उनके तीन गुरुओं का सबसे बड़ा योगदान है पहला उनकी मां सुदर्शना देवी, पिता कृष्ण कुमार और शिक्षक सोम सिंह राणा का। 

विज्ञापन
Two teachers from Punjab honored with National Award on Teacher's Day
मोगा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान ने शिक्षकों को किया सम्मानित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छह वर्ष पहले स्कूल में पंजाब का पहला कंप्यूटर पार्क बनाने वाले लुधियाना के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छपार पक्खोवाल के शिक्षक अमृतपाल सिंह के अलावा सतपाल मित्तल स्कूल दुगरी की प्रिंसिपल भूपिंदर गोगिया को मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। 

विज्ञापन


अमृतपाल सिंह ने स्कूल में वर्ष 2017 में पंजाब का पहला कंप्यूटर पार्क बनाया था। चंडीगढ़ के शिक्षक संजय कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संजय कुमार ने कहा कि इस सफलता में उनके तीन गुरुओं का सबसे बड़ा योगदान है पहला उनकी मां सुदर्शना देवी, पिता कृष्ण कुमार और शिक्षक सोम सिंह राणा का। 
विज्ञापन


संजय कुमार मूलत: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां गांव से संबंध रखते हैं। संजय पिछले 13 साल से चंडीगढ़ में बतौर विज्ञान शिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं। मौजूद समय में सेक्टर-49 के गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल में सेवाएं दे रहे हैं। चंडीगढ़ के स्कूलों में साइंस पार्क और हरबेरियम पार्क बनाने का श्रेय उन्हें जाता है। वहीं, वहीं, मोगा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षक दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह के दौरान 80 अध्यापकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी इस मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मान बोले- शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर की जाएंगी भर्तियां

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कहा कि राज्य भर के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मानक शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम शुरू की जाएगी। शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कैंपस मैनेजरों, सफाईकर्मियों, चौकीदारों और सुरक्षा गार्डों समेत आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे।

13 सितंबर को लोगों को समर्पित होगा पहला स्कूल ऑफ एमिनेंस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द ही स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत कर शिक्षा क्रांति के नए युग का आधार बांधा जाएगा। इन स्कूलों की स्थापना के लिए 68 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। पहला स्कूल ऑफ एमिनेंस 13 सितंबर को लोगों को समर्पित किया जाएगा। यह अत्याधुनिक स्कूल विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करने के लिए एक प्रेरक के तौर पर काम करेंगे। पंजाब भर के स्कूलों के 10 हजार क्लासरूमों को नया रूप दिया जाएगा। इन क्लासरूमों में नया फर्नीचर दिया जाएगा। राज्य में एक हजार नए क्लासरूम बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed