फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two teachers from 36 days at the tower, chandigarh news

36 दिन से टावर पर दो टीचर, तबीयत खराब मगर नीचे उतरने को तैयार नहीं

Sat, 10 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two teachers from 36 days at the tower, chandigarh news
- फोटो : File Photo
पंजाब भवन में स्थित मोबाइल टावर पर बेरोजगार शिक्षकों को चढ़े 37 दिन बीत चुके हैं। बेरोजगार ईटीटी टीचरों की मांग है कि जब तक उनकी नौकरी की मांग पूरी नहीं होती तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे। चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए।
विज्ञापन


फाजिल्का निवासी दीपक कुमार (35) और गुरदासपुर निवासी राकेश कुमार (29) 3 नवंबर की रात से ही सेक्टर 3 के मोबाइल टावर पर चढ़े हुए हैं। ईटीटी-टेट पास बेरोजगार यूनियन पंजाब के स्टेट हेड अमरजीत सिंह कंबोज ने बताया कि दोनों टीचर 26 नवंबर के बाद से ही आमरण अनशन पर हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद से ही राकेश व दीपक ने खाना भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन


17 नवंबर को दो महिला टीचर समेत तीन शिक्षक भी सेक्टर-3 के एक और टावर पर चढ़ गए थे। बठिंडा की हरप्रीत कौर और जतिंदर कौर व मानसा निवासी संदीप ने टावर पर चार दिन बिताए थे। उसके बाद जब पंजाब सीएम से 26 तारीख की मीटिंग तय हुई थी, तो वे 21 नवंबर की रात को नीचे आ उतर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दो बार प्रशासन से खाना व पानी लिया'

Two teachers from 36 days at the tower, chandigarh news
टावर पर टीचर - फोटो : File Photo
दीपक तीसरी बार चढ़ा है टावर पर
दीपक इससे पहले बादल गांव में भी टावर और पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। अमरजीत ने बताया कि दीपक ने बादल गांव मेें टावर पर एक हफ्ता बिताया था, उसके बाद वह नीचे उतरा था। वहीं राकेश भी इससे पहले बिना पानी के बादल गांव में 72 घंटे तक पानी की टंकी पर रहा है।

तीन व छह माह की बेटियां
राकेश और दीपक  दोनों शादीशुदा हैं। राकेश की बेटी तो तीन महीने की है। वहीं दीपक के दो बच्चे हैं। एक बेटा दो साल का है और बेटी छह महीने की है।

दो बार प्रशासन से खाना व पानी लिया
अमरजीत ने बताया कि जब दीपक कुमार और राकेश कुमार शुरू में चढ़े थे तब उनके पास चार-पांच दिन का खाना और पानी था। उसके बाद बीच में जब सीएम मीटिंग के लिए समय नहीं दे रहे है थे तो उन्होंने अनशन शुरू कर दिया था, लेकिन जब 20 नवंबर को सीएम उनसे बात करने को तैयार हुए तब दोनों तक प्रशासन ने खाने पीने का सामान पहुंचाया गया था, लेकिन 26 नवंबर के बाद से वे सिर्फ पानी पर ही चल रहे हैं। इस समय दोनों की तबियत काफी खराब है लेकिन उन्होंने मेडिकल करवाने से मना कर दिया है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट नियुक्त की गई एमिकस क्यूरी जगमोहन भट्टी और तनु बेदी ने भी दोनों टीचरों से बात कर उनको नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। 

तो सीएम के घर के बाहर आत्मदाह करेंगे 
11 दिसंबर को पंजाब सीएम से पंजाब आवास पर 11 बजे मीटिंग होगी। अगर बैठक में कोई नतीजा आएगा तो वे नीचे उतरेंगे। मीटिंग बेनतीजा रहने पर 13 दिसंबर को टीचर बादल गांव का घेराव करेंगे। साथ ही शिक्षक सीएम केघर के बाहर आत्मदाह करेंगे।
-अमरजीत सिंह कंबोज, स्टेट हेड, ईटीटी-टेट पास बेरोजगार पंजाब यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed