फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two suspected coronavirus cases test negative

कोरोना: मोहाली के दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव, पीजीआई चंडीगढ़ और रोपड़ में दो लोग भर्ती

Fri, 06 Mar 2020 10:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/खरड़/रोपड़ ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/खरड़/रोपड़ ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Mar 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two suspected coronavirus cases test negative
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

एक तरफ कोरोनावायरस से पूरी दुनिया में दहशत है। वहीं, शुक्रवार का दिन मोहाली के लिए काफी राहत भरा रहा। क्योंकि कोरोना से संदिग्ध जिन दो लोगों के ब्लड सैंपल एम्स में टेस्ट के लिए भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों संदिग्ध सिर्फ खांसी, जुकाम और सर्दी से पीड़ित हैं। इसके अलावा वह पूरी तरह से तंदरुस्त हैं। इनमें कोरोनावायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है। 

विज्ञापन


यह जानकारी शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने दी है। इसके साथ ही इस बीमारी से निपटने के लिए बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल में 80 बेड का एक स्पेशल वार्ड और 10 बेड की इमरजेंसी बनाई गई है। यहां पर केवल कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों को ही रखा जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि 38 साल के मरीज को तीन दिन पहले जिला अस्पताल में दाखिल किया गया था। जिसके ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए दिल्ली एम्स भेजे गए थे। 
विज्ञापन


इसी तरह एक अन्य 30 साल का मरीज पीजीआई में दाखिल था। उसका टेस्ट भी पीजीआई ने किया था और दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक जिला मोहाली से 16 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से निपटने को सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल तैयार
सिविल सर्जन डॉ. डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि कोरोनावायरस से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए सारे प्रबंध पूरे किए गए हैं। उनकी ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही प्राइवेट अस्पतालों से भी तालमेल किया जा रहा है। बनूड़ के पास स्थित ज्ञान सागर अस्पताल के प्रबंधकों से पहले ही बात हो चुकी है। 

वहां पर 80 बेड का स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है। जिससे इमरजेंसी हालात में वहां पर सिर्फ कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखा जा सके। अस्पताल में 10 बिस्तरों का आईसीयू भी बनाया गया है। जिले के बडे़ निजी अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जिला सब डिवीजन मोहाली, सब डिवीजन अस्पताल डेराबस्सी और खरड़ में पहले ही आइसोलेशन वार्ड बनाए जा चुके हैं।

कोरोना वायरस के इलाज के दावे झूठे
सिविल सर्जन डॉ. मनीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। पंजाब में इसका अभी तक कोई भी केस सामने नहीं आया है। सिर्फ संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। कोरोना के इलाज को लेकर गलत अफवाहें चल रही हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो चल रहे हैं। 

उन्होंने साफ किया है कि कोरोनावायरस की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है। जबकि इसके लिए रिसर्च जारी है। लोग जानकारी के लिए मेडिकल हेल्पलाइन नंबर-104 पर कॉल कर सकते हैं। उनकी डॉक्टरों की टीमें मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पिछले महीने फरवरी से तैनात हैं और लगातार बाहर से आने वाले यात्रियों का मेडिकल चेकअप कर रही हैं।

साउथ कोरिया से आए व्यक्ति के गले में हुआ दर्द, तुरंत कोरोना का टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट आई निगेटिव

चीन के बाद अन्य देशों में फैले कोरोनावायरस के कारण अब भारत में भी कई संदिग्ध मामले सामने आने लगे हैं। इस कारण लोगों में डर का माहौल भी है। सरकारी अस्पताल खरड़ में शुक्रवार को पहुंचकर साउथ कोरिया से छुट्टी काटने आए एक एनआरआई ने गले में दर्द होने की शिकायत की। इस पर यहां के डॉक्टरों ने उसका मेडिकल चेकअप किया और कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया। इसकी मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

जांच कराने अस्पताल पहुंचा आयरलैंड से आया युवक
रोपड़ में आयरलैंड से आए एक युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ है। सिविल सर्जन डा. एचएन शर्मा ने बताया कि मोरिंडा के सरकारी अस्पताल में एक संदिग्ध खुद आया है जो 26 फरवरी को आयरलैंड से आया था। उन्होंने बताया कि युवक अब तक बिल्कुल ठीक है। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। 24 घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी।

कोरोना का एक और संदिग्ध मरीज पीजीआई में भर्ती
चंडीगढ़ पीजीआई में शुक्रवार को भी कोरोना का एक संदिग्ध मरीज भर्ती किया गया। भर्ती होने वाला मरीज हरियाणा का निवासी है। मरीज के जांच का सैंपल दिल्ली एम्स भेज दिया गया है। वहीं, एक दिन पहले पीजीआई में भर्ती हुए दोनों मरीजों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इन मरीजों में एक डेराबस्सी का निवासी और दूसरा आर्मी में है। जीएमसीएच में भर्ती किए गए एक संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पीजीआई के दोनों मरीजों को अब भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अब तक आठ मरीजों के जांच के नमूने दिल्ली एम्स भेजे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed